फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को दी खास सलाह, ट्वीट हो रहा वायरल

Fri, 14 Feb 2020 04:08 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं । हाल ही में बिग बी ने एक और ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है । बिग बी के इस ट्वीट को हजारों फैंस लाइक कर चुके हैं । वहीं ढेरों कमेंट भी हैं । अपने इस पोस्ट के जरिए बिग बी ने फैंस को एक खास सलाह दी है । 
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
उन्होंने लिखा, 'कोई अगर आपके अच्छे, कार्य पर संदेह करता है...तो करने देना , क्योंकि... शक, सदा सोने की शुद्धता पर किया जाता है कोयले की कालिख पर नहीं।' बिग बी के इस ट्वीट की संख्या टी-3439 है । इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया था । 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'आजकल जरूरी नहीं कि किसी की इज्जत पांव छूने से ही की जाए ...उन्हें देखकर अपना मोबाइल एक तरफ रख देना भी बहुत बड़ी इज्जत है..' । बिग बी का यह पोस्ट मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों पर एक तंज है । बिग बी अपने हर ट्वीट पर एक संख्या लिखते हैं ।

4 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
बता दें कि अमिताभ बच्चन की चार फिल्में रिलीज को तैयार हैं । इस लिस्ट में 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो-सिताबो' शामिल हैं । बिग बी ने इन चारों फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है । फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के साथ मुख्य किरदार निभाएंगे । 'ब्रह्मास्त्र' में बिगबी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं गुलाबो-सिताबो में बिग बी बॉलीवुड के दमदार एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई देंगे । वहीं 'झुंड' फुटबॉल पर आधारित फिल्म है । हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था । इसमें बिग बी का लुक नजर आया था । इस फिल्म को नागराज मंजुले ने डायरेक्ट किया है ।
 

Bigg Boss 13: चार महीने में इस तरह आसिम बने इंटरनेशनल स्टार, सिद्धार्थ कभी नहीं दे पाएंगे टक्कर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें