फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: बिग बी ने दिया सुपरस्टार को मशवरा, 50 साल की उम्र तक करते रहना काम, फिर चाहे जो हो अंजाम

Fri, 03 Jan 2025 10:22 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachcha: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को हर कोई पसंद करता है, फिर चाहे प्रशंसक हो या अभिनेता। साउथ हो या बॉलीवुड हर कोई बिग बी को तहे दिल से चाहता है। एक बार अमिताभ बच्चन ने एक सुपरस्टार को सलाह दी थी कि वह 50 साल की उम्र तक आराम से काम करते रहें फिर चाहे अंजाम कुछ भी हो।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बी ने दी थी सुपरस्टार को सलाह - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का हर कोई दीवाना है। उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर जलसा के बाहर अक्सर लाखों की तादाद में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ आती है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार बिग बी ने एक साउथ सुपरस्टार को एक मशवरा दिया था कि वह 50 की उम्र तक बिना झिझक के काम करते रहे, फिर चाहे कुछ भी हो। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ ने रजनीकांत को दिया था मशवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan, एक्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के बीच गहरा रिश्ता है। अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत से एक बार कहा था कि 50 साल की उम्र तक व्यस्त रहो। फिर चाहे लोग कुछ भी कहें, इसकी परवाह नहीं करनी चाहिए'
 
विज्ञापन

3 of 5
एक हैं सुपरस्टार, तो दूसरे हैं महानायक - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan, एक्स
भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के बीच एक ऐसा रिश्ता है जिसके बारे में बात करना प्रशंसकों को बहुत पसंद है। 1980 के दशक में, रजनीकांत तमिल सिनेमा में ब्लॉकबस्टर हिट के साथ प्रसिद्ध हुए, जिनमें से कई अमिताभ की हिंदी क्लासिक्स से प्रेरित थीं। दोनों हाल ही में वेट्टैयान के लिए दशकों बाद फिर से साथ आए, जो अमिताभ की तमिल डेब्यू भी थी। मजेदार बात यह है कि रजनीकांत ने 2019 के एक इंटरव्यू में बताया कि अमिताभ की एक सलाह इतने सालों तक उनके साथ रही है।
 

4 of 5
अमिताभ सिर्फ नाम ही काफी है - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महानायक बिग बी ने अपने दोस्त सुपरस्टार रजनीकांत को यह सलाह देते हुए कहा, "हमें खुद को व्यस्त रखना चाहिए। यह सबसे महत्वपूर्ण है, खासकर जब आप 50 या उससे अधिक उम्र के हो जाते हैं।" उन्होंने अमिताभ को "एक महान प्रेरणा" कहा और शेयर किया कि कैसे दिग्गज अभिनेता अक्सर उन्हें दूसरों की राय की चिंता किए बिना वही करने के लिए कहते हैं, जो उन्हें पसंद है। बिग बी ने कहा, "उन्होंने अक्सर मुझे यह भी बताया है कि 'लोग क्या कहेंगे' की चिंता किए बिना मुझे जो करना पसंद है, उसे करने का महत्व है और मैं उसी के अनुसार जीता हूं।"
थेरी की कमाई को एक इंच भी नहीं छू पाई बेबी जॉन, जानें 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म कुली में नजर आएंगे रजनीकांत - फोटो : एक्स
रजनीकांत फिलहाल नागार्जुन, उपेंद्र, श्रुति हासन और सौबिन शाहिर के साथ कुली पर काम कर रहे हैं। उसके बाद, वह जेलर (2023) के सीक्वल जेलर 2 की शूटिंग शुरू करेंगे। कुली का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं, जिन्होंने इसे चंद्रू अनबझगन के साथ मिलकर लिखा है। इसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं, जबकि नागार्जुन खलनायक की भूमिका में हैं। इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन द्वारा निर्मित किया जा रहा है, जबकि अनिरुद्ध रविचंदर संगीत दे रहे हैं। सिनेमैटोग्राफी गिरीश गंगाधरन ने की है और एडिटर फिलोमिन राज हैं। सौबिन शाहिर इस रिलीज के साथ अपनी तमिल फिल्म की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें