फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल-80 किस्से: बचपन में ऐसे दिखते थे एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन,मासूमियत पर हार बैठेंगे दिल

Tue, 11 Oct 2022 01:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्तूबर को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियर में कड़ी मेहनत कर बुलंदियों को हासिल करने वाले अमिताभ का नाम सदी के सबसे बेहतरीन कलाकार के तौर पर लिया जाता है। उनकी ख्याति देश-विदेश तक फैली है। अमिताभ के फिल्मी करियर में बेशक कई उतार चढ़ाव आए लेकिन अभिनेता ने अपनी एक्टिंग के दम पर ही इस सदी के महानायक का खिताब हासिल किया। बिग बी के फिल्मी सफर और उनकी एंग्री यंग मैन की छवि से ज्यादातर लोग वाकिफ हैं। 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम आपको अमिताभ बच्चन के बचपन की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसपर आपकी नजर पहले नहीं पड़ी होगी।
विज्ञापन

2 of 4
अपने पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन के साथ अमिताभ - फोटो : social media
सही के महानायक अमिताभ बच्चन अपने अभिनय से भारत के बच्चों, युवा, बुजुगों और महिलाओं सभी पर अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं, इनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 में प्रयागराज में था। अमिताभ बच्चन और उनके भाई अजिताभ बच्चन का बचपन प्रयागराज में बीता था। अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। वह एक प्रख्यात कवि थे, इसके साथ ही हरिवंश राय बच्चन इलाहाबाद विश्वविद्यालय में  अंग्रेजी के प्रवक्ता भी थे। हरिवंश राय का पैतृक घर प्रयागराज शहर के कटघर मोहल्ले में था। ऐसे में अमिताभ भी अपने पिता और माता तेजी बच्चन के साथ इलाहाबाद में ही रहते थे। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन अपने माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं।
Amitabh Bachchan: फिल्मी पर्दे ही नहीं सोशल मीडिया के भी शहंशाह हैं बिग बी, कई यंग कलाकारों को देते हैं टक्कर
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन के बचपन की तस्वीर - फोटो : social media
बालीवुड के महानायक, द लिविंग लेजेंड अमिताभ बच्चन का प्रयागराज से गहरा नाता रहा है। प्रयागराज में ही जन्में अमिताभ और उनके भाई अजिताभ बच्चन की शुरुआती शिक्षा भी यहां के प्रख्यात बॉयज हाई स्कूल से की थी। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन बचपन में प्रयागराज की गलियों में साइकल चलाते हुए घूमा करते थे। साइकिल चलाकर वह सिविल लाइंस जाते थे, जहां से अमिताभ की यादें आज भी जुड़ी हैं। न अमिताभ इस शहर को और न ही यह शहर उन्हें भूलता है। अमिताभ समय-समय पर मंच के माध्यम से इलाहाबाद को याद भी करते रहते हैं।
Bachchan Back to Beginning: ‘शहंशाह’ की फौलादी जैकेट देखते ही रह गए अभिषेक, अमिताभ की फिल्मों का रोचक सफरनामा
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन अपने भाई अजिताभ और मां तेजी बच्चन के साथ - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन अपने माता-पिता के बहुत करीब थे और वह आज भी अक्सर उन्हें कभी सोशल मीडिया माध्यम से या फिर कहीं न कहीं स्टेज पर उनके लिए सम्मान व्यक्त करते रहते हैं। अमिताभ का बचपन भी बहुत ही दिलचस्प और रंगीन था, जैसा उनका आज है। इंडस्ट्री के एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन न सिर्फ बॉलीवुड के सुपरस्टार है, बल्कि दूर-दूर तक विदेशों में भी अपने अभिनय का डंका बजा चुके हैं। अपनी उम्र की तीसरी पारी में होने के बाद भी अमिताभ अपने फैंस के लिए नई-नई फिल्में लेकर आते रहते हैं। 80 साल के होने जा रहे अमिताभ आज भी यंग एक्टर्स को लीड रोल में मात दे देते हैं। 
सपोर्टिंग रोल में अमिताभ बच्चन ने खींची नई लकीर, बिग बी के करियर को बुलंदी पर ले गईं ये फिल्में 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें