प्राइवेट बीच, यॉट पार्टी, बड़ा सा केक, पटाखे, और खूबसूरत साइनेज के साथ अमिताभ बच्चन ने मालदीव में पूरे परिवार के साथ 75वां जन्मदिन मनाया।
(तस्वीर: पिछले साल अभिषेक बच्चन के बर्थ डे पर मालदीव में वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाते अमिताभ बच्चन)
देखें: जन्मदिन पर 'बिग बी' ने शेयर की तीन तस्वीरें, हर तस्वीर कुछ कहती है
विज्ञापन
2 of 5
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी के इस पड़ाव को बेहद निजी तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते थे। उनकी इस ख्वाहिश का ख्याल रखते हुए बच्चन परिवार ने विदेश में जाकर जन्मदिन मनाया। यही वजह है कि इस जश्न की तस्वीरों को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। हालांकि फैन्स का ख्याल करते हुए अमिषेक बच्चन ने यह फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
पढ़ें: Rolls Royce से Bentley तक, इन लग्जरी कारों के मालिक हैं अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
3 of 5
Abhishek Bachchan
पिछले साल जिस जगह और जिस तरह अभिषेक बच्चन का बर्थ डे सेलिब्रेट किया गया, ठीक उसी तरह अमिताभ का भी ये जन्मदिन मनाया गया। इसका एक सबूत यह साइनेज भी है।
4 of 5
Aishwarya Rai
मंगलवार को पूरा बच्चन परिवार मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था जहां से वे फैमिली ट्रिप पर रवाना हुए। बेटी श्वेता नंदा और उनके दोनों बच्चे भी इस वेकेशन में शामिल हुए।
परिवार के करीबी शख्स ने 'मिड डे' को बताया कि 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन के इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए बेटी श्वेता और बहू ऐश्वर्या कई दिनों से प्लानिंग कर रही थीं और अभिषेक बच्चन ने इस काम में उनकी मदद की।
अमिताभ बच्चन ने भी जन्मदिन की बधाइयों के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया है।
T 2576 -उन सब को जिन्होंने मुझे जन्मदिवस की बधाई दी है नमस्कार और अपना आभार प्रकट करता हूँ ।। इस स्नेह और प्यार का मैं ऋणी हूँ ।। 🙏🙏 pic.twitter.com/YuryDepLKH— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 12, 2017