फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल अवॉर्ड जीत चुका ये संगीतकार, अपने गानों से करोड़ों दिलों पर कर रहा राज

Tue, 07 Apr 2020 07:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
amit trivedi - फोटो : social media
गायक और संगीतकार अमित त्रिवेदी आठ अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। मुंबई में एक गुजराती परिवार में जन्मे अमित का रुझान बचपन से ही संगीत की ओर था। उनका परिवार मूलत: गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है। अमित त्रिवेदी के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
amit trivedi - फोटो : facebook
19 साल की उम्र से ही अमित त्रिवेदी ने म्यूजिक कंपोज करना शुरू कर दिया था। कॉलेज के दिनों में वो 'ओम' नाम के एक बैंड से जुड़ गए थे। उनकी किस्मत तब चमकी जब एक म्यूजिक कंपनी ने एक शो के दौरान उन्हें नोटिस किया और एक एल्बम में मौका दिया। हालांकि प्रमोशन की कमी के चलते एल्बम के बारे में ज्यादा किसी को पता नहीं चला। अमित इसके बाद थियेटर से जुड़ गए। उन्होंने टेलीविजन शोज के लिए भी बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार किए। साथ ही कई बड़ी कंपनियों के लिए जिंगल्स बनाए।
विज्ञापन

3 of 6
amit trivedi - फोटो : facebook
गायिका शिल्पा राव ने एक दिन अनुराग कश्यप को अमित त्रिवेदी के बारे में बताया। जब अनुराग अपनी फिल्म के लिए एक नए संगीतकार की तलाश कर रहे थे तो उन्होंने अमित त्रिवेदी को बुलाया। इस तरह उन्हें 'देव डी' में मौका मिला।

4 of 6
देव डी - फोटो : amar ujala
अनुराग ने ही अमित का नाम निर्देशक राज कुमार गुप्ता को फिल्म 'आमिर' के लिए सुझाया था। 'देव डी' को रिलीज होने में काफी वक्त लग गया। इस तरह 2008 में अमित त्रिवेदी ने फिल्म 'आमिर' से अपने म्यूजिकल करियर की शुरुआत की। 2009 में 'देव डी' रिलीज हुई। अमित के करियर को इसने एक बड़ा प्लेटफॉर्म दिया। इस फिल्म में अमित ने 'इमोशनल अत्याचार' गाना बनाया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन

5 of 6
udta punjab - फोटो : social media
2010 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म 'उड़ान' और 2014 की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'क्वीन' के लिए अमित को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और बैकग्राउंड स्कोर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने 'लुटेरा', 'इशकजादे', 'काय पो चे',  'नो वन किल्ड जेसिका', 'उड़ता पंजाब' और 'मनमर्जियां' जैसी फिल्मों में संगीत दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लुटेरा में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
इन सबके बीच अमित त्रिवेदी पर कुछ ऐसे भी आरोप लगे जिससे सभी हैरान रह गए। फिल्म 'लुटेरा' का थीम संगीत, ब्रिटिश संगीतकार रेचेल पॉर्टमैन की धुन से काफी मेल खा रहा था। इसके लिए उन पर चोरी का आरोप लगा। अमित ने बताया था कि 'रेचेल के गीत वन डे की शुरुआती धुन का नोट वैसे तो अलग है लेकिन एक आम आदमी अगर उसे सुने तो वह एक जैसा लगेगा।' अपने ऊपर से इस आरोप को हटाने के लिए उन्होंने रेचेल के घर फोन किया और उन्हें एक ईमेल भी भेजा लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलने की वजह से मामला खत्म हो गया।

कैमरे के सामने पोज देती दिखीं शाहरुख खान की बेटी, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें