फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदर के लिए 12 घंटे चला था अमीषा का ऑडिशन, 500 लड़कियों में से चुनी गई थी सकीना

Tue, 16 Mar 2021 09:00 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'गदर एक प्रेम कथा' - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अमीषा पटेल ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अमीषा उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म के हिट होने के बाद साल 2001 में उनकी फिल्म 'गदर' ने सच में गदर मचा दिया था। अमीषा को फ़िल्म 'ग़दर: एक प्रेम कथा' बड़े ही मुश्किलों से मिली थी। कहा जाता है कि तब वह बॉलीवुड में नई थीं। साथ ही वह अमेरिका से आईं थीं इस वजह से सकीना के किरदार में फिट होना उनके लिए थोड़ा मुश्किल था।
विज्ञापन

2 of 5
'गदर एक प्रेम कथा' - फोटो : Social Media
निर्देशक अनिल शर्मा इस फिल्म के लिए बिलकुल नया चेहरा चाहते थे। इसके लिए लगभग 500 से ज्यादा लड़कियों ऑडिशन में हिस्सा लिया था। बताया जाता है कि अमीषा पटेल का ऑडिशन 12 घंटे तक चला था। सकीना के किरदार के लिए अनिल शर्मा को अमीषा बहुत पसंद आईं थीं। लेकिन अमीषा की परेशानी यही खत्म नहीं हुई उन्हें निर्देशक के पास जाकर घंटों अपने डायलॉग्स की प्रैक्टिस करनी पड़ती।
विज्ञापन

3 of 5
'गदर एक प्रेम कथा' - फोटो : file photo
कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान अमीषा पटेल इतनी घबरा जातीं कि सनी देओल के साथ सीन करने में उनको कई रीटेक देने पड़ते थे। अनिल शर्मा के मुताबिक बार बार रीटेक की वजह से वह काफी खीझ जाते थे। इसके लिए अमीषा को सेट पर कई घंटों पहले बुलाया जाता और वह पहले सारे डायलॉग की प्रैक्टिस करती थीं।

4 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के लिए अमीषा को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। साल 2002 में अमीषा ने बॉबी देओल के साथ फिल्म 'हमराज' में काम किया था। ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमीषा पटेल
अमीषा के निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी अपनी मां और पापा से बिलकुल नहीं बनती है। उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। अमीषा ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। अमीषा की मानें तो उनके पिता उनके पैसों का गलत इस्तेमाल करते हैं। अमीषा ने एक बार मीडिया के सामने ये तक कहा था कि उनकी मां उन्हें चप्पलों से पीटकर घर से निकाल दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें