फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का चमकना तय, रिलीज से पहले 110 करोड़ की गारंटी

Wed, 14 Nov 2018 12:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aamir Khan - फोटो : Twitter
अभिनेता आमिर खान की लोकप्रियता जितनी देश में है उतनी ही विदेशों में भी है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान इसका ताजा उदाहरण है। फिल्म को हर जगह आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म भारत के बाद अब बल्कि चीन में मुनाफा जुटाने की तैयारी में है। आपको बता दें कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का अब तक का कलेक्शन 135 करोड़ रुपए है। इस बीच अब खबर आ रही हैं कि, आमिर की यह फिल्म चीन में एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
thugs of hindostan
न्यूज साइट बॉलीवुड बबल के अनुसार ठग्स आफ हिंदोस्तान आगले महीने चीन में अपना जलबा बिखेरने को तैयार थे। वहीं फिल्म को रिलीज से पहले ही 110 करोड़ रुपए गारंटी के तौर पर मिल चुके हैं। आपको बता दें कि आमिर की फिल्में चीन में बहुत पसंद की जाती है। उनके प्रशंसक पर बड़ी संख्या में चीन में है। जिसकी वजह से ही उनकी फिल्म को यह गारंटी मिली है। खबरों के अनुसार यशराज ने चीन की डिस्ट्रीब्यूशन फर्म ईस्टार फिल्मस को ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के अधिकार बेचे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter
कहा जा रहा हैं कि, चीन से फिल्म के लिए 110 करोड़ गारंटी की रकम दी गई है। चीन में रिलीज हुई आमिर की फिल्मों के हमेशा से सुपरहिट होती हैं। आमिर खान को चीनी बॉक्स आफिस का धुरंधर माना जाता है। पिछले चार सालों से उनकी फिल्म चीन में रिलीज हो रही हैं। चीनी दर्शकों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद है। आमिर की फिल्म दंगल ने चीन में 1437 करोड़ 30 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं आपको बता दें कि फिल्म 3 इडियट्स के जरिए आमिर ने चीनी सिनेमा में एंट्री की थी।

4 of 5
Thugs Of Hindostan
भारत में फिल्म से ट्रेड को बहुत उम्मीद थी कि आमिर-अमिताभ की मौजूदगी नए रिकॉर्ड बनाएगी परंतु चमत्कार नहीं हुआ। वास्तव में बीते एक दशक में इन सितारों का रिकॉर्ड देखें तो लगता है कि उम्मीदें अधिक थीं। आमिर चुनिंदा काम करते हैं और उनकी वही फिल्में 10 साल में चलीं जो कंटेंट के लिहाज से अच्छी थीं। इनमें गजनी, 3 इडियट्स, पीके और दंगल जैसी फिल्में शामिल हैं। परंतु जब उन्होंने खराब फिल्म की तो दर्शकों ने साफ नकार दिया। धोबी घाट, तलाश और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी नाकाम फिल्में उनके नाम दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
thugs of hindostan
वहीं अमिताभ नॉन-स्टॉप काम करते हैं और परंतु बीते दशक में उनकी सफलता उंगलियों पर गिनी जा सकती है। एक दशक में उनकी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में केवल पिंक और पीकू हैं, जो सामयिक कंटेंट के कारण चलीं। 2008 या उसके बाद अमिताभ की औसत और नाकाम फिल्मों की लिस्ट लंबी है। इनमें भूतनाथ, सरकार राज, गॉड तुसी ग्रेट हो, अलादीन, पा, रण, तीन पत्ती, बुड्ढा होगा तेरा बाप, आरक्षण, डिपार्टमेंट, सत्याग्रह, भूतनाथ रिटर्न्स, शमिताभ, वजीर, सरकार-3 और 102 नॉट आउट शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें