मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर ने जितनी तेजी से सुर्खियां बटोरी थीं, उतनी ही तेजी से दोनों के ब्रेकअप की भी चर्चा हो रही है। बता दें कि दोनों ने अपनी लव लाइफ की शुरुआत में तो ये रिश्ता छुपाया लेकिन बाद में खुलकर एक-दूसरे के साथ रिश्ते को स्वीकार किया और साथ में नजर आए। कुछ समय पहले अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में भी मलाइका के डांस का वीडियो खासा वायरल हुआ था, लेकिन हाल ही में जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं तो उनके चाहने वालों को एक झटका लग सकता है। इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के परिवार को अनफॉलो कर दिया है।