बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के जरिए लगातार लाइमलाइट में रहती हैं। इस बार भी वह कुछ ऐसा कर बैठीं कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
2 of 4
अमीषा पटेल
दरअसल, इस बार अमीषा ने कोई बोल्ड तस्वीर अपलोड नहीं की बल्कि अपनी रिप्ड जींस के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। बस फिर क्या था कुछ ही घंटों में तस्वीर पर हजारों लाइक्स तो आ गए लेकिन कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने जो प्रतिक्रियाएं दीं वह पिछली बार की तरह काफी भद्दे थे।
विज्ञापन
3 of 4
अमीषा पटेल
कमेंट में एक यूजर ने लिखा, 'आपकी हालत वाकई में बड़ी फटीचर हो गई है' तो वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'कपड़ा कम पड़ गया था क्या?' सैय्यद नाम के एक यूजर ने लिखा, 'फटी जींस की भी तस्वीर अपलोड कर दी'। वहीं एक अन्य ने लिखा कि 'एक काम करो प्लेट लेकर मंदिर के सामने बैठ जाओ।' इस तरह के तमाम कमेंट्स इस तस्वीर पर किए गए हैं हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर अमीषा पटेल को ट्रोल किया गया है इससे पहले भी उनके कपड़ों को लेकर भद्दे कमेंट्स किए गए हैं।
हाल ही में अमीषा पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ नई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अमीषा व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी हुईं नजर आईं। अलग-अलग तस्वीरों में एक ही टी-शर्ट होने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा था।