अमीषा पटेल बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से ही फैंस से बीच धमाल मचा दिया था। अमीषा ने बॉलीवुड में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से कदम रखा था। इस फिल्म में अमीषा के साथ ऋतिक रोशन नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद अमीषा ने ‘गदर’ और ‘हमराज’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में भी अमीषा की एक्टिंग को खूब पसंद किया। वहीं, अब लंबे समय बाद अमीषा पटेल फिर से पर्दे पर लौट रही हैं। फिल्म ‘गदर 2’ की शूटिंग शुरू हो गई हैं और अमीषा इस फिल्म में एक बार फिल्म सनी देओल के साथ नजर आएंगी। इसी बीच अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से जुड़ी कुछ बातें बताई हैं। अमीषा के मुताबिक, उस फिल्म के दौरान लोग उन्हें घमंडी समझते थे।