अमीषा पटेल का नाम ऐसी हीरोइनों में शुमार है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सुपरहिट फिल्म से की थी। अमीषा 9 जून को अपना बर्थडे मनाती हैं। गुजराती परिवार में जन्मीं अमीषा ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के हिट होने के बाद साल 2001 में उनकी फिल्म 'गदर' ने सच में गदर मचा दी थी।
विज्ञापन
2 of 7
ameesha patel
- फोटो : file photo
सनी देओल के साथ अमीषा ने बेहतरीन काम किया था। फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म के लिए अमीषा को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। साल 2002 में अमीषा ने बॉबी देओल के साथ फिल्म 'हमराज' में काम किया था। ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी। लगातार तीन हिट फिल्में देने के बावजूद आखिर ऐसा क्या हुआ कि अमीषा का करियर खराब हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
ameesha patel
अब अमीषा कम ही फिल्मों में दिखाई देती हैं। हालांकि वो बॉलीवुड में वापसी की कोशिश जरूर कर रही हैं। लेकिन उन्हें सही प्लैटफॉर्म नहीं मिल पा रहा है। डायरेक्टर भी उन्हें सेकंड लीड या साइड रोल के तौर पर साइन करते हैं। अमीषा अगर एक लीड एक्ट्रेस की तरह फिल्मों में वापसी करें तो उनके फैंस उन्हें जरूर देखना चाहेंगे।
4 of 7
ameesha patel
- फोटो : file photo
अमीषा ने साल 2005 में आमिर खान के साथ फिल्म 'मंगल पांडे' में काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन उनके करियर के लिए ये अच्छी शुरुआत थी। साल 2007 में अमीषा ने 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' में बेहतरीन अदाकारी की। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद अमीषा ने भूलभुलैया और रेस 2 जैसी हिट फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
5 of 7
ameesha patel
- फोटो : file photo
लेकिन साइड रोल की वजह से अमीषा को खास पहचान नहीं मिल पाई। जब हिंदी फिल्मों में काम नहीं मिला तो अमीषा ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। हालांकि सफलता उन्हें वहां भी नहीं मिली। अब अमीषा ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोल ली है। इस प्रोडक्शन हाउस में अमीषा ने 'देशी मैजिक' नाम की फिल्म बनाई है लेकिन फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
6 of 7
ameesha patel
अमीषा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी अपनी मां और पापा से बिलकुल नहीं बनती है। उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। अमीषा ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया था। अमीषा की मानें तो उनके पिता उनके पैसों का गलत इस्तेमाल करते हैं। अमीषा ने एक बार मीडिया के सामने ये तक कहा था कि उनकी मां उन्हें चप्पलों से पीटकर घर से निकाल दिया था।
अमीषा अब अक्सर बड़ी-बड़ी पार्टियों में देखने को मिल जाती हैं। अक्सर वो स्टार्स के साथ फोटो खिंचवाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। कई बार पार्टियों में उन्हें शराब के नशे में धुत देखा गया। टीवी एक्टर कुषाल टंडन से भी उनका बुरी तरह झगड़ा हो गया था, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गई थीं। अमीषा ने अपने करियर में कुल मिलाकर 34 फिल्में की हैं।