फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrities Birthday: अमीषा पटेल और करण वाही का बर्थडे आज, जानें दोनों से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

Thu, 09 Jun 2022 07:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण वाही-अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्टर करण वाही और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज यानी 9 जून के दिन अपना जन्मदिन मनाते हैं। करण इस बार अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं तो वहीं एक्ट्रेस आज 46 साल  की हो गई हैं। जहां एक ओर करण वाही टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। वहीं, अमीषा पटेल भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दोनों ने ही अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। दोनों के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें  बताएंगे, जिसके बारे में आपको शायद ही पता होगा।
विज्ञापन

2 of 5
करण वाही
करण वाही
करण वाही को टीवी इंडस्ट्री का एक अच्छा एक्टर माना जाता है। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वह बीबीए की पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान उनकी किस्मत का पासा पलटा और उन्हें पढ़ाई के दौरान ही टीवी में काम करने का मौका मिल गया। फिर क्या था करण ने इस मौके को हाथ से जाने न दिया और छोटे पर्दे पर उनकी एंट्री हो गई। करण ने साल 2004 में अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 'दिल मिल गए' सीरियल से मिली थी। इस सीरियल ने उन्हें युवाओं के बीच काफी फेमस बना दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
करण वाही - फोटो : Instagram
क्रिकेट से एक्टिंग तक का सफर
बहुत कम लोगों को ही यह पता होगा कि एक्टिंग के साथ ही करण क्रिकेट भी जबरदस्त खेलते हैं। उन्हें क्रिकेट का बचपन से ही शौक था। वह स्टेट लेवल तक अपने खेल का जलवा दिखा चुके हैं। आज भी जब उन्हें समय मिलता है तो वह क्रिकेट जरूर खेलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेट लेवल में क्रिकेट खेलने के दौरान करण वाही की मुलाकात विराट कोहली से हुई थी। बताया जाता है कि करण वाही ने विराट के साथ भी कई मैच खेले हैं। हालांकि बाद में उन्होंने एक्टिंग को अपना प्रोफेशन चुन लिया। करण अब तक टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वह 'दावत-ए-इश्क' में आदित्य रॉय कपूर के साथ दिख चुके हैं। वहीं 2018 में रिलीज हुई हेट स्टोरी 4 में भी वह अहम भूमिका में नजर आ चुके हैं।

4 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा पटेल
अमीषा पटेल बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। अपने एक्टिंग करियर में वह कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'कहो न प्यार है' से फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म से वह रातोंरात फेमस हो गई थीं। अमीषा गुजराती फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके भाई अश्मित पटेल  भी एक एक्टर हैं, जो कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो वह अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में दिख चुकी हैं। उनकी फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इसके अलावा वह हमराज,  भूलभुलैया, रेस जैसी हिट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विवादों में आ चुका है नाम
साल 2006 में एयर इंडिया के एक कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मुंबई-न्यूयॉर्क उड़ान में उनके साथी को प्रथम श्रेणी में अपग्रेड नहीं किए जाने के बाद एक्ट्रेस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। हाल ही में अमीषा एक बार फिर से विवादों में घिर गई थीं। उनके खिलाफ एक आयोजन में पैसे लेकर पर अधूरा परफॉर्मेंस करने का आरोप लगा था, जिसके बाद थाने में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें