फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Johnny Depp-Amber Heard case: जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के विवाद में कूदे एलन मस्क, दे डाली यह सलाह

Sat, 28 May 2022 05:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जॉनी डेप-एलन मस्क- एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी अभिनेता जॉनी डेप और एम्बर हर्ड का कानूनी मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस मामले में एम्बर हर्ड के एक्स बॉयफ्रेंड और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की भी एंट्री हो गई है। जॉनी-एम्बर के कानूनी झगड़े के बीच एलन मस्क ने एक ट्वीट करके इस मामले को और ज्यादा हवा दे दी है। मस्क ने कहा है कि दोनों अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन हैं और दोनों शानदार हैं। इन्हें आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया
साइंटिस्ट के ट्वीट पर किया कमेंट
दरअसल अदालती कार्यवाही के बारे में एक ट्वीट का जवाब देते हुए एलन मस्क ने यह कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'मुझे आशा है कि ये दोनों आगे बढ़ेंगे। अपने-अपने क्षेत्र में दोनों बेस्ट हैं। होनों ही शानदार हैं।' बता दें कि टेस्ला के सीईओ मस्क ने एक पॉडकास्ट होस्ट और एमआईटी रिसर्चर वैज्ञानिक लेक्स फ्रिडमैन के एक ट्वीट पर यह जवाब दिया है।

विज्ञापन

3 of 5
एलन मस्क- एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
डेप ने लगाया था मस्क पर आरोप
जॉनी डेप से एम्बर के रिश्ते खराब होने के बाद एलन मस्क और एम्बर अफेयर में रहे। करीब एक साल डेटिंग के बाद मस्क और हर्ड अलग हो गए। 2018 में दोनों फिर रिलेशनशिप में आए, मगर फिर अलग हो गए। हालांकि, जॉनी डेप का दावा था कि एम्बर से 2015 में उनकी शादी के कुछ वक्त बाद ही एम्बर और मस्क का अफेयर शुरू हो गया था। बता दें कि एलन मस्क का नाम जॉनी डेप द्वारा मुकदमे में घसीटा गया था। उन्होंने मस्क पर आरोप लगाया था कि डेप और एम्बर के शादी में रहते हुए मस्क ने एम्बर से अफेयर रखा था। हालाांकि जॉनी डेप लंदन में मानहानि का मुकदमा हार गए। इसके बाद उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी एम्बर के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज की और 50 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया। यह पहला मौका था जब मस्क को एम्बर हर्ड और जॉनी डेप के साथ जोड़ा गया था।

4 of 5
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया
एक आर्टीकल के बाद शुरू हुआ झगड़ा
बता दें कि जॉनी डेप और एम्बर के बीच कानूनी लड़ाई की शुरुआत तब शुरू हुई जब एम्बर ने 2018 में एक अखबार में लेख लिखा। इसमें उन्होंने खुद को घरेलू हिंसा का शिकार बताया। इसके बाद जॉनी डेप ने एंबर पर मानहानि का केस कर दिया था। तभी से दोनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे कर रहे हैं। बता दें कि जॉनी और एम्बर की शादी फरवरी 2015 में हुई थी। दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉनी डेप-केमिली वास्केज - फोटो : सोशल मीडिया
डेप और उनकी वकील के अफेयर की चर्चा
कुछ दिन पहले जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के मामले में एक ट्विस्ट और आया है। दरअसल जॉनी डेप और उनकी वकील केमिली वास्केज का अफेयर चर्चा में है। कोर्ट रूप में दोनों की आपसी समझ देखने लायक होती है। हाल ही में कोर्ट के बाहर कैमरामैन ने केमिली से सीधे यह पूछ भी लिया था कि आपका अफेयर चर्चा में है? हालांकि केमिली ने इस सवाल को नजरअंदाज कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें