फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी परिवार ने शाहरुख खान को गिफ्ट की हीरे की अंगूठी, इतना बड़ा साइज देख 'बादशाह' के भी होश उड़े

Wed, 28 Mar 2018 05:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान
हाल ही में मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई हीरा व्यापारी की बेटी श्लोका मेहता से हुई। इसके बाद अंबानी परिवार ने अपने घर एंटिलिया में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी।
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान
इसमें शाहरुख खान, करण जौहर, ऐश्वर्या राय, जहीर खान और हरभजन सिंह जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शाहरुख खान कितने ही बिजी क्यों ना हों लेकिन अंबानी परिवार के इनविटेशन पर वो समय निकालकर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान
शाहरुख ने आते ही मीडिया को हाथ हिलाकर संबोधित किया। साथ ही श्लोका और आकाश के साथ फोटो भी खिंचवाई। कुछ समय पार्टी में गुजारने के बाद जब शाहरुख बाहर निकले तो उनके हाथ में ऐसी चीज दिखी जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

4 of 6
शाहरुख खान
दरअसल, शाहरुख अपने खास दोस्त करण जौहर के साथ बाहर निकले। श्लोका और आकाश भी उनके साथ थे। मीडिया के सामने पोज देते वक्त उनके हाथ में एक दिल के आकार की बड़ी सी अंगूठी दिखी, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शायद अंबानी परिवार ने शाहरुख खान को यह अंगूठी रिटर्न गिफ्ट के रूप में दी होगी। फोटो खिंचवाने के बाद शाहरुख ने उस रिंग के बारे में आकाश अंबानी से बात भी की। जाते समय शाहरुख ने रिंग उतारकर जेब में रख ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान
रिंग का डिजाइन देखकर लगा था कि अंबानी फैमिली ने यह गिफ्ट गौरी खान के लिए दिया है। इससे पता चलता है कि शाहरुख अंबानी परिवार के लिए बहुत खास हैं। फिलहाल शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' की शूटिंग पूरी करने में बिजी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें