फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और फिल्म की दीवानगी 'बाहुबली' जैसी, दंग कर देगा पोस्टर का साइज

Mon, 06 Nov 2017 02:49 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
किसी भी फिल्म के रिलीज से पहले ही उसे ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए इन दिनों फिल्म मेकर्स बड़ी मेहनत कर रहे हैं। चाहे वो बॉलीवुड हो या फिर दक्षिण भारत की फिल्में सभी की पब्लिसिटी का खास ख्याल रखा जा रहा है। अब इस दिशा में बांग्ला फिल्मों ने भी अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। हाल ही में कमलेश्वर मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'अमेजन ओभिजान' का नया पोस्टर रिलीज किया गया। खास बात ये थी कि फिल्म के प्रमोशन को ध्यान में रखते हुए फिल्म मेकर्स ने फुटबॉल ग्राउंड के साइज जितना बड़ा फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। 

पढ़ेंः कपिल शर्मा की 'पत्नी' ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, नजर नहीं हटा सकेंगे आप
विज्ञापन

2 of 4
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस पोस्टर की लॉन्च की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बांग्ला भाषा में बन रही इस फिल्म के पोस्टर को कोलकाता के एक फुटबॉल ग्राउंड में लॉन्च किया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
पोस्टर में नदी में नाव पर सवार फिल्म के एक्टर देव और उनकी हीरोइन को दिखाया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं नदी में तैरते मगरमच्छ भी पोस्टर में साफ दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म एक थ्रिलर एडवेंचर मूवी है जो इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

पढ़ेंः सोनाक्षी सिन्हा ने किया सलमान से जुड़ा बड़ा खुलासा, 'दबंग' जो भी कहेंगे वो मैं करूंगी
विज्ञापन

4 of 4
श्रीकांत मोहता और महेंद्र सोनी के प्रोडक्शन में इस फिल्म को तैयार किया जा रहा है। फिल्म का बजट सिर्फ 25 करोड़ रुपये का है। अब तक रिलीज किए गए फिल्म के सभी पोस्टर काफी दमदार हैं और ये एक एडवेंचरस फील देते हैं। अब देखना ये होगा कि दर्शक फिल्म को कितना प्यार देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें