फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deol Family: देओल परिवार के लिए बेहद खास रहा है ये साल, खुशियों से भरी हर सदस्य की झोली

Fri, 01 Dec 2023 09:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
देओल परिवार - फोटो : अमर उजाला
यह साल बीतने की कगार पर है। 2023 के आखिरी माह दिसंबर में हम प्रवेश कर चुके हैं। सिनेमा के लिहाज से यह साल काफी शानदार रहा है। इस साल कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने दस्तक दी, जिनमें गदर 2 भी एक है। सनी देओल के करियर को इस फिल्म ने नए पंख लगा दिए हैं। देखा जाए तो सिर्फ सनी देओल ही नहीं, बल्कि देओल परिवार के तो हर सदस्य के लिए ही ये साल बेहद खास गुजरा है। हर सदस्य के हिस्से में खुशियां आई हैं। आइए समझते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
धर्मेंद्र, शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र
घर के प्रथम सदस्य अभिनेता धर्मेंद्र फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दमदार रोल में नजर आए। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए। उनके अलावा जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम रोल में दिखे। इस फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन खूब चर्चा में रहा।
विज्ञापन

3 of 6
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल
धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल का करियर इस साल फिर से चमक उठा है। अगस्त में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'गदर 2' ने सफलता का नया इतिहास रचा है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार फिर तारा सिंह की दहाड़ से पड़ोसी मुल्क की नींद उड़ गई! इस फिल्म के बाद सनी देओल के हाथ कई और प्रोजेक्ट आए हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 525.7 करोड़  का कारोबार किया है।

4 of 6
सनी देओल-राजवीर-दृशा आचार्य-करण देओल - फोटो : सोशल मीडिया
करण देओल और राजवीर
सनी देओल के दोनों बेटों करण और राजवीर के लिए भी इस साल खुशियों की बरसात हुई है। एक ने निजी जिंदगी में करियर का नया अध्याय शुरू किया है तो एक ने बॉलीवुड में आगाज किया है। सनी देओल के बड़े बेटे करण ने द्रिशा आचार्य के साथ शादी रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत की है। इसी साल जून में दोनों की शादी हुई। वहीं, सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर ने फिल्म 'दोनों' के जरिए अभिनय की दुनिया में डेब्यू किया।
Sam Bahadur Review: एक दिलेर युद्ध नायक के बारे में जानने का जरिया है 'सैम बहादुर', इसे देखने से मत चूकें
विज्ञापन

5 of 6
सनी देओल-ईशा-बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा देओल
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी इस साल खूब लाइमलाइट में रही हैं। उनकी शॉर्ट फिल्म एक दुआ' को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा सनी देओल और बॉबी देओल के साथ उनके रिश्ते काफी बेहतर होते देखे गए। सनी देओल की 'गदर 2' की स्क्रीनिंग ईशा ने खासतौर से अपने यहां कराई। इस दौरान लंबे अरसे बाद बॉबी, सनी और ईशा देओल एक साथ नजर आए।
Paras Chhabraa: पारस छाबड़ा को सिद्धार्थ की याद दिलाती हैं शहनाज, बताया निधन की खबर सुन कैसी हुई थी हालत
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media
बॉबी देओल
अब साल के जाते-जाते बॉबी देओल भी पूरी तरह छा गए हैं। फिल्म 'एनिमल' में उनके लुक की खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल ने मूक गैंगस्टर का किरदार अदा किया है। लीड रोल में रणबीर कपूर नजर आए हैं। 
Twinkle Khanna: किताब छोड़ अक्षय कुमार से काम मांगती नजर आईं ट्विंकल! खिलाड़ी ने भी दिया बीवी को ये आश्वासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें