फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन अब्राहम ने पहली बार बताई दिल की बात, इस एक्टर के साथ KISS सीन अभी तक नहीं भूल पाए

Mon, 26 Mar 2018 04:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के फिटेस्ट एक्टर में से एक जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण' है। यह फिल्म 11 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच जॉन अब्राहम कानपुर में हो रहे अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे और कई मुद्दों पर खुलकर बात की। 
विज्ञापन

2 of 6
John Abraham
जॉन अब्राहम उन एक्टर्स में से एक हैं जो बॉलीवुड के अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जाते। इस बारे में जॉन अब्राहम ने कहा कि 'मैं पैसों के लिए नहीं नाचता। अवॉर्ड फंक्शन एक मजाक की तरह हैं। यहां सब कुछ फिक्स है इसी वजह से मैं वहां नहीं जाता हूं।'
विज्ञापन

3 of 6
John Abraham
इस दौरान जॉन ने अभिषेक बच्चन के साथ अपनी दोस्ती पर भी बात की। जॉन ने कहा कि 'अभिषेक बच्चन मेरे खास दोस्तों में से एक हैं। 'दोस्ताना' फिल्म में अभिषेक के साथ काम करना सबसे स्पेशल रोमांस था।' जॉन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'फिल्म में मैंने अभिषेक को किस किया यह मैं कभी नहीं भूलूंगा।' 

4 of 6
john abraham
नेपोटिज्म पर बोलते हुए जॉन अब्राहम ने कहा कि 'फिल्म इंडस्ट्री भाई-भतीजावाद पर भरोसा करती है। हमारी इंडस्ट्री में नेपोटिज्म बहुत ज्यादा है और इसे मैं खत्म करना चाहता हूं।' इसी बयान के बाद एक दर्शक ने जॉन से पूछा कि क्या वह यूपी के किसी यंगस्टर को जो कि एक्टर बनने का सपना देखता है उन्हें मौका देंगे? जॉन ने कहा कि 'बतौर प्रोड्यूसर मेरी यही कोशिश रहती है आउटसाइडर्स और नए कलाकारों को अपनी फिल्म में मौका दूं।'
विज्ञापन

5 of 6
John Abraham
जॉन ने अपने प्रोड्यूसर बनने पर कहा कि 'मैं एक एक्टर के रूप में खुश नहीं था। जैसी फिल्में मैं करना चाहता था वह नहीं कर पाया तो प्रोड्यूसर बनने की सोची।' जॉन ने कहा कि 'पोखरण टेस्ट करना भारत की बड़ी उपलब्धि थी। उसे हम एक कॉमर्शियल फॉर्म में भारत के युवाओं को बताना चाहते थे इसलिए इस पर फिल्म बनाई।' बता दें कि जॉन की फिल्म 'पोखरण' जल्द ही रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : Social Media
जॉन अब्राहम से जब पूछा गया कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस कौन है तो उन्होंने कंगना रनौत का नाम लिया। यही नहीं जॉन ने कहा कि वह कंगना के फैन हैं और उन्हें अपनी एक फिल्म में कास्ट भी करना चाहते थे लेकिन कंगना के व्यस्त होने के कारण ऐसा नहीं हो पाया। जॉन ने कंगना के अलावा दीपिका पादुकोण और जैकलीन की भी तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें