बचन पचेरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धर्मेंद्र को देख एक्टिंग की आस छोड़ी
बचन पचहरा अब करीब 150 फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन फिल्मों में ‘नायक’, ‘पिंजर’, ‘मुंबई मेरी जान’, ‘बॉस’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘खुदा हाफिज’, ‘न्यूटन’, ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ प्रमुख हैं। तमाम धारावाहिकों में भी वह नजर आ चुके हैं। एक्टिंग के बारे में बचन ने सोचा नहीं था। वह तो फिल्मों में लेखन और निर्देशन में हाथ आजमाना चाहते थे। वह कहते हैं, ‘तब धर्मेंद्र का बोलबाला था। उनकी शख्सीयत के आगे मैं एक्टिंग करने की सोच भी नहीं सकता था। फिल्म 'शोले' मैंने 47 बार सिर्फ धर्मेंद्र की वजह से देखी। धर्मेंद्र जैसा स्मार्ट हिंदी सिनेमा में कोई नहीं। मुझे लगता था कि सिर्फ खूबसूरत और स्मार्ट लोग ही फिल्मों में एक्टिंग करते हैं। मुझे फिल्म लाइन में तो आना था लेकिन मैंने सोचा था कि मेरे लिए लेखन और निर्देशन ही ठीक रहेगा।’