बोनी कपूर
- फोटो : ANI
पहले जानकारी सामने आई थी कि बोनी कपूर फिल्म मिस्टर इंडिया की रीमेक का एलान खुद करना चाहते थे लेकिन जी स्टूडियोज ने योजनाबद्ध तरीके से उनकी इस चाल पर अपना घोड़ा अड़ा दिया। बोनी कपूर का वजीर अपनी अगली चाल चल पाता, उसके पहले ही जी समूह से ये जानकारी सामने आ गई है कि फिल्म मिस्टर इंडिया पर अब बोनी कपूर का किसी तरह का न तो सृजनात्मक अधिकार शेष है और न ही कॉपी राइट अधिकार। जी समूह के एक करीबी सूत्र ने अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में इसकी पुष्टि भी की है।