फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Exclusive: ये है अर्जुन और मलाइका के ‘ब्रेकअप’ की सच्चाई, घर से न निकलने की सामने आई वजह

Wed, 12 Jan 2022 06:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन और मलाइका - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बुधवार का दिन मुबंई में कपूर खानदान के लिए काफी सरगर्मियों वाला रहा। मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का भी चैन लूट लिया है। डॉक्टरों ने भी कहा है कि कोरोना के लक्षण दिखने पर और ऐसे किसी व्यक्ति के संपर्क में आने पर तुरंत आरटीपीसीआर टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए कुछ दिन घर में ही रुककर आराम करने की सलाह अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने क्या मानी, मुंबई की पैपराजी में नया सवाल खड़ा हो गया। सारे पैपराजी मंगलवार से ही एक दूसरे से सवाल पूछ रहे हैं, ‘क्या मलाइका का अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया है..?’

विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन और मलाइका - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस खबर की असली खबर बुधवार की सुबह आई। दरअसल मलाइका जानबूझकर मीडिया से दूर हैं ताकि अर्जुन कपूर की नई फिल्म ‘लेडी किलर’ पर लोगों का ध्यान जाए। हाल के दिनों में ऐसा हुआ है कि जब भी अर्जुन कपूर की कोई नई फिल्म आने को होती है तो लोग तब भी बजाय उस फिल्म पर फोकस करने के अर्जुन और मलाइका की प्रेम कहानी के पीछे ही लगे रहते हैं। फिल्म ‘लेडी किलर’ की नई हीरोइन का एलान बुधवार को होना दो दिन पहले ही तय हो गया था और इसी योजना के तहत मलाइका ने खुद को कैमरों से दूर रखा।

विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन और मलाइका - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अर्जुन कपूर के करीबी बताते हैं कि उनकी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ के बाद से अर्जुन कपूर की गाड़ी बतौर अभिनेता चल निकली है। अर्जुन खुद भी कहते हैं, ‘‘फिल्म ‘इश्कजादे’ के बाद अब जाकर इतना ज्यादा स्नेह मुझे मिल रहा है और मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मेरा काम पसंद किया। मैं निर्देशक के हाथ का खिलौना हूं और मैं वही करता हूं जो मेरा निर्देशक मुझसे कहता है। मैं अपने किरदार और स्क्रिप्ट को पूरी तल्लीनता से निभाता हूं। इसलिए, यदि आज लोग मेरा काम पसंद कर रहे हैं, तो उन्हें यह भी समझना होगा कि मुझे ऐसी फिल्मों और डायरेक्टर्स की जरूरत है, जो मेरे अंदर मौजूद अभिनय कला को निखारकर प्रस्तुत कर सकें। मैं एक मसाला मेनस्ट्रीम हीरो के रूप में लॉन्च हुआ। मुझे ऐसे कलाकार के रूप में अपनाया गया जो आम रुचि के किरदार निभाता है।’’


4 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उनकी और मलाइका की प्रेम कहानी को लेकर कुछ भी चर्चाएं चलती रहें। अर्जुन का निशाना अच्छा काम और अच्छी फिल्में हैं। वह कहते हैं, ‘‘मैं लोगों का मनोरंजन करना चाहता हूं लेकिन यदि मुझे मौके मिलेंगे तो मैं फिल्म निर्माताओं की अपेक्षाओं को पूरा करके दिखाउंगा। भविष्य में मैं दोनों तरह की फिल्में करना चाहता हूं। मसाला फिल्में भी और थोड़ा लीक से इतर फिल्में भी। बिल्कुल अलग तरह की फिल्में करके मैं समय समय पर लोगों को चकित करते रहना चाहता हूं।’’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्मों में मोहित सूरी की ‘एक विलेन 2’, आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘कुत्ते’, अजय बहल की ‘लेडी किलर’ और जगन शक्ति के निर्देशन में बन रही एक अनाम फिल्म जॉन अब्राहम के साथ शामिल है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें