हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अजय देवगन अपनी अगली एक फिल्म 'चाणक्य' के लिए गंजे होने वाले हैं। इस फिल्म को 'एमएस धोनी', 'ए वेडनेसडे' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके नीरज पांडे निर्देशित करेंगे। किसी फिल्म या वेब सीरीज की गुणवत्ता में वास्तविकता लाने के लिए आजकल कलाकार और उसको फिल्माने वाले निर्देशक कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। फिल्म के किरदार की जो भी मांग होती है, उसे पूरा करने के लिए कलाकार आखिरी हद तक जाते हैं। वजन घटाना हो या बढ़ाना हो, बाल बड़े करने हों या खत्म करने हों। यह सब करने में आजकल के ज्यादातर कलाकार पीछे नहीं हटते। आज हम आपको कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपनी फिल्म के किरदार में ढलने के लिए अपने शरीर के साथ खूब प्रयोग किए। देखते हैं बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के इस गेम में नंबर 1 कौन बना। शुरुआत करते हैं पायदान नंबर 10 से।
विज्ञापन
2 of 11
bhumi pednekar
- फोटो : file photo
10.
भूमि पेडनेकर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भूमि पेडनेकर का आता है। भूमि ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शरत कटारिया की साल 2015 में आई फिल्म 'दम लगा के हईशा' से की। इस फिल्म में भूमि के साथ शानदार अभिनेता आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आए। किरदार की मांग को देखते हुए भूमि ने इस फिल्म में अपना लगभग 30 किलो वजन बढ़ाया था। किसी भी किरदार में ढलने के लिए इतना भारी भरकम प्रयास करना आसान नहीं है।
विज्ञापन
3 of 11
Kareena in Tashan Film
- फोटो : file photo
09.
करीना कपूर
वर्ष 2008 में विजय कृष्णा आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'टशन' के लिए करीना कपूर ने अपना फिगर साइज जीरो किया था। इस फिल्म में करीना पहली बार पूरी तरह से बिकनी में नजर आई थीं। उनके जीरो फिगर की बहुत तारीफें हुईं। उसके बाद भारत में उनका यह बॉडी ट्रांसफॉरमेशन ट्रेंड बन गया। इस फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, सैफ अली खान, अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए।
4 of 11
Naseeruddin Shah, Vidya Balan
- फोटो : social media
08.
विद्या बालन
हिंदी सिनेमा की सबसे बहादुर अभिनेत्रियों में से एक विद्या बालन ने मिलन लूथरिया के निर्देशन में साल 2011 में आई फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में सिल्क का किरदार निभाया है। इस किरदार को पूरी तरह से जीने के लिए विद्या ने अपना वजन 12 किलो तक बढ़ाया था। हालांकि उनकी यह मेहनत रंग लाई जब उन्हें इस किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। इस फिल्म में विद्या के अलावा इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह, तुषार कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए।
विज्ञापन
5 of 11
Tanvi Azmi
- फोटो : amar ujala mumbai
07.
तन्वी आजमी
हिंदी सिनेमा के नए शो मैन संजय लीला भंसाली की वर्ष 2015 में आई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में तन्वी आजमी ने एक विधवा का किरदार निभाया है। मराठी प्रथा के अनुसार एक विधवा नारी का सिर मुंडवाया जाता है। इसलिए अपने किरदार को ठीक तरह से निभाने के लिए तन्वी ने अपना सिर मुंडवाया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
6 of 11
रणदीप हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
06.
रणदीप हुड्डा
ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'सरबजीत' में रणदीप हुड्डा ने सरबजीत का किरदार निभाया है। किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय करने के लिए रणदीप ने 18 किलो वजन कम किया था। एक सामान्य इंसान में इतना वजन कम करने के बाद सिर्फ हड्डियां ही बचती हैं। साल 2016 में आई इस फिल्म में रणदीप के साथ ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में नजर आईं।
विज्ञापन
7 of 11
दंगल
- फोटो : सोशल मीडिया
05.
आमिर खान
साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' के लिए आमिर खान ने बहुत मेहनत की। सबसे पहले उन्होंने महावीर सिंह फोगाट के किरदार को निभाने के लिए 28 किलो वजन बढ़ाया। फिर इसके बाद जवान महावीर सिंह फोगाट के किरदार के लिए 25 किलो वजन कम किया। आमिर खान की मेहनत का यह सारा खेल उन्होंने लगभग 20 हफ्तों में खेला लेकिन उनकी मेहनत दुनिया भर में बड़े पैमाने पर सराही गई। इस फिल्म में आमिर के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आईं।
8 of 11
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
04.
फरहान अख्तर
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के किरदार को पूरी तरह से निभाने के लिए फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में एक एथलीट बनकर ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने लंबे समय तक अपनी बॉडी लैंग्वेज और स्टेमिना पर काम किया था। फरहान की मेहनत के बाद ही मिल्खा सिंह यह फिल्म देखकर खुश हुए थे। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी।
9 of 11
Rajkummar Rao
- फोटो : Social Media
03.
राजकुमार राव
राजकुमार राव हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में से आते हैं जो अपने किरदार में घुसकर काम करते हैं। विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में 2017 में आई फिल्म 'ट्रैप्ड' में राजकुमार ने अपने शरीर को एक अस्थि पंजर के रूप में बना लिया था। जबकि उसी साल ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'बॉस: डेड और अलाइव' के लिए उन्होंने अपना पेट बाहर निकाला था। एक ही साल में इतना बदलाव करना उनकी काम के प्रति वफादारी को दर्शाता है।
10 of 11
Hrithik Roshan
- फोटो : amar ujala mumbai
02.
ऋतिक रोशन
किरदार की मांग के हिसाब से ऋतिक रोशन भी अपने शरीर के साथ समझौता करने से कभी नहीं चूकते। पिछले साल रिलीज हुई उनकी सुपरहिट फिल्म 'सुपर 30' में वह एक अध्यापक के रूप में नजर आए जिसमें उन्होंने अपने आप को बिहार के एक इंसान के रूप में बदला। उसके कुछ समय बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'वॉर' की। इस फिल्म में उन्होंने वापस अपने सिक्स पैक एब्स बनाए। उनका यह ट्रांसफॉरमेशन काबिले तारीफ रहा।
01.
रणबीर कपूर
वर्ष 2018 की सुपरहिट फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर ने हिंदी सिनेमा के बाबा संजय दत्त की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में उन्होंने अपने शरीर के साथ वक्त की मांग को देखते हुए कई बदलाव किए। फिल्म के शुरुआती दौर में उन्होंने अपने वजन को घटाया। फिर जैसे-जैसे किरदार उनका आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे उन्होंने किरदार के हिसाब से वजन बढ़ाया भी। इसके लिए रणबीर कपूर की खूब तारीफ हुई। फिल्म में रणवीर के साथ विकी कौशल, परेश रावल, मनीषा कोइराला आदि मुख्य भूमिका में रहे।