27 मई 1977 को एक मल्टीस्टारर फिल्म रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, परवीन बाबी, नीतू कपूर और शबाना आजमी की इस फिल्म का नाम था 'अमर अकबर एंथोनी।' फिल्म में प्राण और निरूपा रॉय जैसे कलाकारों ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म पर्दे पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। हालांकि इस फिल्म को बनाने के पीछे जो किस्सा है वो बेहद दिलचस्प है।