फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के फैंस से ट्विटर पर भिड़े अमाल मलिक, गाली देने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

Tue, 25 Aug 2020 01:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अमाल मलिक और सलमान खान - फोटो : Social Media
ट्विटर पर अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। जरूरी नहीं कि इसके लिए सेलिब्रिटी विवादित बयान ही दे, यहां अपनी पसंद जाहिर करने भी ट्रोलर्स उनके पीछे पड़ जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ संगीतकार और गायक अमाल मलिक के साथ। उन्होंने खुद को शाहरुख खान का फैन बता दिया, ये बात सुनकर सलमान खान के फैंस भड़क गए और ट्विटर पर एक वॉर शुरू हो गया।
विज्ञापन

2 of 7
अमाल मलिक - फोटो : Social Media
दरअसल अमाल मलिक ने किसी इंटरव्यू में कह दिया कि वो शाहरुख खान के फैन हैं। ये बात सलमान खान के फैंस को नागवार गुजरी और उन्होंने अमाल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। क्योंकि सलमान ने अपनी फिल्म जय हो से अमाल को पहला ब्रेक दिया था, लिहाजा फैंस भड़क गए। 
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अमाल मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज दुनिया को दिख गया कि इन अनपढ़ भाईटार्ड्स की क्या औकात है। यह सब शाहरुख खान को फेवरेट एक्टर बताने से शुरू हुआ और यह बेवकूफ पागल हो गये। मैं सलमान खान की इज्जत करता हूं। उन्होंने मुझे लॉन्च किया था। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनके फैंस की बदतमीजी बर्दाश्त करूंगा।'


4 of 7
अमाल मलिक - फोटो : Social Media
अमाल को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'वाकई देखकर चौंक गए अमाल मलिक। लड़कियों के लिए भी ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग। आपने तो उन ट्रोलर्स से भी बदतर भाषा का इस्तेमाल किया। कभी किसी सेलिब्रिटी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी थर्ड क्लास एक्टिविटी करते नहीं देखा।' ट्रोलर्स यहीं नहीं रूके और उन्होंने अमाल को गालियां देना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

5 of 7
अमाल मलिक, सलमान खान और अरमान मलिक - फोटो : Social Media
अमाल मलिक का भी ये देखकर पारा चढ़ गया और उन्होंने गालियों के बदले गाली देना शुरू कर दिया। कई घंटों तक ट्विटर पर ये बवाल चलता रहा। इसके बाद अमाल ने एक ट्वीट किया, '- यह देखकर अच्छा लगा कि भाईटार्ड्स मेरे ट्वीट को रिपोर्ट कर रहे हैं और अपने डिलीट कर रहे हैं। उम्मीद है, लोग इससे कुछ समझ पाएंगे कि आप लोगों को उनकी पसंद बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। आपकी अपनी है, मेरी अपनी है। कितने बार लिखना पड़ेगा। पता नहीं। लगता है, यह लोग थकते नहीं बेइज्जत होकर भी।'

विज्ञापन

6 of 7
अमाल मलिक - फोटो : Social Media
एक फैन ने ट्वीट किया, जब टैलेंट हो तो कोई किसी का करियर खत्म नहीं कर सकता। पहले जो भी हुआ होगा लेकिन अब सब टैलेंट का समर्थन कर रहे हैं। अमाल आप में बहुत टैलेंट है. आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। इसके जवाब में अमाल मलिक ने लिखा, 'नहीं नहीं यहां टैलेंटेड लोगों का ही करियर खत्म होता है, पर चलेगा, बॉलीवुड में चाटकर काम नहीं करना। न कभी किया है न करेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमाल मलिक और अरमान मलिक - फोटो : Social Media
बता दें कि अमाल मलिक म्यूजिक डायरेक्टर डब्बू मलिक के बेटे और अनु मलिक के भतीजे हैं। अमाल के भाई अरमान मलिक भी मशहूर गायक हैं। अमाल ने हुआ है आज पहली बार, सब तेरा, बोल दो न जरा, कौन तुझे जैसे गानों में संगीत दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें