अमाल मलिक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्टिंग करने के लिए आनी चाहिए एक्टिंग
अमाल मलिक के पिता डब्बू मालिक बतौर एक्टर भी काम कर चुके हैं बाद में वह संगीतकार बने। क्या अमाल मलिक भी फिल्मों में एक्टिंग करना चाहेंगे? वह कहते हैं, ''मुझे भी दो -तीन फिल्मों में काम करने के ऑफर आए थे, लेकिन मैंने नहीं किया। क्योंकि मुझे लगता है कि एक्टिंग करने के लिए एक्टिंग आनी चाहिए। मैं दिल का बहुत ही साफ सुथरा हूं, मुझसे एक्टिंग नहीं हो पाएगी। मैंने खुद के म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वहां तक एक्टिंग ठीक है, लेकिन फिल्मों में नही।''