फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलोक नाथ से लेकर तनुश्री दत्ता के यौन शोषण के आरोप तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Tue, 09 Oct 2018 08:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हॉटस्टार ने AIB का शो किया रद्द
बॉलीवुड में इन दिनों यौन शोषण का मुद्दा काफी सुर्खियों में है। तनुश्री दत्ता ने जहां नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया तो वहीं अब इस कड़ी में कंगना रनौत का भी नाम जुड़ गया है। इस बीच कॉमेडी ग्रुप एआईबी एक बार फिर से लाइम लाइट में है। कुछ दिन पहले कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर वहां पर काम करने वाली महिलाओं ने शोषण का आरोप लगाया था। अब इस मामले पर कॉमेडी ग्रुप एआईबी ने खुद अपनी गलती स्वीकार की है और माफी मांगी। लेकिन इस मामले में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हॉटस्टार ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए एआईबी का शो रद्द कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना के बाद अब इस एक्ट्रेस ने भी लगाए निर्देशक विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप
हॉलीवुड से शुरू हुआ #metoo कैंपेन इस वक्त बॉलीवुड में टॉप पर है। बॉलीवुड में इस वक्त एक ही खबर सुनने को मिल रही है वो है यौन शोषण की। जैसे ही तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया, एक के बाद एक कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न पर खुलकर बात कर रही हैं। महिला क्रू मेंबर और कंगना के बाद फिल्म ''क्वीन'' की एक और अभिनेत्री नयनी दीक्षित ने भी विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड एक्टर आलोक नाथ पर भी लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद अब तमाम महिलाओं ने अपने खिलाफ हुए शोषण पर खुलकर आवाज उठानी शुरू कर दी है। नाना पाटेकर, कैलाश खेर और विकास बहल पर लगे यौन शोषण और हिंसा के आरोपों के बाद अब परदे पर संस्कारी बाबू जी का किरदार करने वाले एक्टर आलोक नाथ पर भी यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। उनपर यह आरोप राइटर और फिल्ममेकर विनता नंदा ने लगाया है। 
 

4 of 5
पद्मिनी कोल्हापुरे एक बार फिर दिखेगीं परदे पर
70 से लेकर 90 के दशक तक फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों की जीतने वाली मशहूर अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे जल्द ही बड़े परदे पर नजर आने वाली हैं। जी हां खबरों की मानें तो वह निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे एक्टर अर्जुन कपूर की भाभी का किरदार कर सकती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस के बाद अब तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की महिला आयोग से की शिकायत
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और एक्टर नाना पाटेकर का विवाद हर दिन नया मोड़ लेता जा रहा है। बीते दिनों तनुश्री ने #metoo अभियान के तहत खुलासा किया था कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। इस मामले में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर और कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है। वहीं इस मामले में एक कदम आगे बढ़ते हुए तनुश्री ने अब नाना पाटेकर के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें