फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का आरोप लगने के बाद आलोक नाथ को लेकर आई बड़ी खबर, प्रोड्यूसर ने खोला 19 साल पुराना राज

Wed, 10 Oct 2018 10:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
alok nath
राइटर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया है। #metoo कैंपेन के तहत टीवी के संस्कारी बाबू का नाम भी सामने आया है । सोशल मीडिया पर भी आलोक नाथ की खूब आलोचना हो रही है । विनता ने बताया कि पहले उन्हें खूब शराब पिलाई गई और फिर आलोक नाथ ने उनका रेप किया था । यह मामला 19 साल पुराना है ।
विज्ञापन

2 of 6
alok nath
अब खबर है कि रेप का आरोप लगने के बाद आलोक नाथ की तबीयत बिगड़ गई है । ऐसा लग रहा है कि खुद पर लगे इस सनसनीखेज आरोप से आलोक नाथ काफी डर गए हैं । डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है । इस विवाद पर अब आलोक नाथ की ओर से उनके वकील अशोक सरावगी बात करेंगे ।
विज्ञापन

3 of 6
Alok Nath
सरावगी ने मीडिया से अपील की है, "आलोक नाथ की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए मीडिया उन्हें सहयोग करे। 1-2 दिन बाद आलोक नाथ खुद मीडिया से रूबरू होंगे ।'' बता दें कि विनता के आरोप लगाने के बाद आलोक नाथ का भी बयान आया था ।

4 of 6
alok nath
उन्होंने कहा था, 'विनता जो कुछ भी बोल रही हैं उनका व्यक्तिगत दृष्टिकोण है । मैं ना इस मामले को स्वीकारता हूं और ना ही इससे मना करता हूं । लोगों का काम तो बातें करना है । मैं यहां अपनी सफाई नहीं देने जा रहा हूं । किसी भी ऐसे मामले में सिर्फ एक आदमी इन्वॉल्व नहीं होता है ।' उन्होंने कहा कि वो इस समय चुप ही रहेंगे ।
विज्ञापन

5 of 6
आलोक नाथ
बता दें कि विनता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा । इसमें उन्होंने कहा, 'एक बार मैं आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई । वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकली । ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था । आलोक नाथ ने मुझे घर छोड़ने की पेशकश की ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलोक नाथ
'मैं उस पर भरोसा करके गाड़ी में बैठ गई । इसके बाद मेरे मुंह में और ज्यादा शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई । अगले दिन जब मैं दोपहर को उठी, तो मैं काफी दर्द में थी । मेरे साथ रेप ही नहीं बल्कि मुझे घर ले जाकर नृशंस व्यवहार किया गया था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें