फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 साल से पिता का रोल निभाकर ये एक्टर बना 'संस्कारी बाबू', एक आरोप ने मचा दिया था तहलका

Wed, 10 Jul 2019 12:00 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Alok Nath - फोटो : file photo
फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन के संस्कारी बाबू आलोक नाथ (Alok Nath) 10 जुलाई को 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। आलोक नाथ ने ज्यातर फिल्मों और सीरियल में 'बाबू जी' का रोल निभाया। इस वजह से लोग उन्हें संस्कारी बाबू कहने लगे। खास बात है आलोक नाथ (Alok Nath) ने जितनी पकड़ सिनेमाजगत में बनाई उतनी ही मजबूत पकड़ टीवी इंडस्ट्री में भी है। आलोक नाथ के जन्मदिन पर उनकी जुड़ी बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
आलोक नाथ
आलोक नाथ (Alok Nath) का जन्म बिहार के खगड़िया में 10 जुलाई 1956 को हुआ था। आलोक नाथ का बचपन दिल्ली में बीता। शुरुआत से ही आलोक नाथ का एक्टिंग के प्रति रुझान था। इनके पिता डॉक्टर थे और मां टीचर। परिवार के आर्थिक हालात ठीक नहीं थे। 
विज्ञापन

3 of 6
Alok Nath in Gandhi film - फोटो : file photo
आलोक नाथ ने साल 1982 में 'गांधी' फिल्म से फिल्मी करियर की शुरुआत की। यह फिल्म पसंद की गई। यहां तक कि फिल्म को अकेडमी अवॉर्ड फॉर बेस्ट पिक्चर भी मिला। इसके बाद 'अमर ज्योति', 'मशाल', 'सारांश' और 'आप की आवाज' जैसी कई फिल्में की। 

4 of 6
Alok Nath - फोटो : file photo
आलोक नाथ को सूरज बड़जात्या और राजश्री प्रोडक्शन में निभाए पिता के किरदार ने फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हुए। इन फिल्मों में 'हम साथ-साथ हैं', 'हम आपको हैं कौन' और 'मैंने प्यार किया' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन सभी ने आलोक नाथ को संस्कारी बाबू के रूप में फेमस कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
alok nath - फोटो : social media
जिस तरह आलोक नाथ ने बड़े परदे पर पिता का किरदार निभाकर सफलता का नया मुकाम लिखा ठीक उसी तरह टीवी इंडस्ट्री में भी किया। 'बुनियाद', 'भारत एक खोज', 'वो रहने वाली महलों की', 'सपना बाबुल का बिदाई' और 'यहां मैं घर -घर खेली' सीरियल शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
alok nath, vinta nanda - फोटो : file photo
आलोक नाथ का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। आलोक नाथ के साथ काम कर चुकीं प्रोड्यूसर विनता नंदा ने उनके ऊपर रेप का आरोप लगाया था। विनता ने फेसबुक पोस्ट करके आरोप लगाए थे। हालांकि आलोक नाथ कोर्ट से अब बरी हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें