फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारी बाबूजी पर लगा यौन शोषण का आरोप तो भड़के यूजर्स, बोले- 'ये तो इंसान के भेष में हैवान है'

Tue, 09 Oct 2018 03:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ALOK NATH

'आशिक बनाया आपने' से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता द्वारा एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई हस्तियों अपने साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ जमकर आवाज उठा रही हैं। कैलाश खेर, डायरेक्टर विकास बहल, मॉडल जुल्फी सैयद से लेकर 'संस्कारी बाबूजी' आलोक नाथ तक सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप का सामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जमकर इन सेलिब्रिटीज को ट्रोल किया जा रहा है।
 

विज्ञापन

2 of 5
आलोक नाथ

'संस्कारी' बाबूजी पर जब सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगे तो सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने आलोक नाथ को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने आलोक नाथ को ट्रोल करते हुए लिखा- संस्कारी नहीं बलात्कारी, आलोक नाथ की जगह जेल है।
 



 

 

विज्ञापन

3 of 5
ALOK NATH

एक यूजर ने तो आलोक नाथ को हैवान तक बता दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऊपर से संस्कारी, अंदर से बलात्कारी। एक ने लिखा, अगर आलोक नाथ जैसा कैरेक्टर एक्टर रेप जैसे आरोप से बचकर निकल सकता है तो ना जाने बॉलीवुड के 100 सालों में लीड एक्टर्स ने क्या क्या किया होगा।



 

 

4 of 5
ALOK NATH

एक अन्य यूजर ने लिखा- आलोक नाथ के इस कारनामे के बाद मेरा दुनिया से भरोसा उठ चुका है। एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड एक शिट है। अभी तालाब मेंं बहुत सी मछलियां हैं जिसे पकड़ना बाकी है।

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलोक नाथ

लेखक और फिल्ममेकर विंटा नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाते हुए एक फेसबुक पोस्ट में पूरे मामले को लोगों के सामने खोलकर रख दिया है। इस पोस्ट में विंटा ने बताया है कि पापुलर शो 'तारा' के दौरान आलोक नाथ ने उनके साथ रेप किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें