साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी थी। इस फिल्म में अभिनेता अपने लुक को लेकर भी काफी चर्चा बटोर रहे है। अब शूटिंग सेट से उनकी एक तस्वीर लीक हुई है, जो एक्स 'ट्विटर' पर वायरल हो गई।