फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun Wedding Anniversary: अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा रेड्डी संग मनाई शादी की 11वीं सालगिरह, केक काटते नजर आए बच्चे

Sun, 06 Mar 2022 05:23 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : insta
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज 6 मार्च को अपनी शादी की 11 वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर अल्लू अर्जुन ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अल्लू ने अपनी शादी की सालगिरह को बहुत ही सिंपल तरीके से परिवार संग सेलिब्रेट किया है। इन तस्वीरों में वह पत्नी स्नेहा और अपने दोनों बच्चों संग नजर आ रहे हैं। अभिनेता अल्लू ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक तस्वीर में सालगिरह का केक है तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह परिवार संग केक काटते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को सालगिरह की मुबारकबाद भी दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
allu arjun - फोटो : insta
परिवार संग मनाई सालगिरह-
अल्लू ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि उनकी पत्नी और दोनों बच्चे, अल्लू अयान और बेटी अल्लू अरहा भी साथ में हैं। जहां अल्लू की पत्नी बैठकर मुस्कुरा रही हैं तो वहीं अल्लू उनके पीछे खड़े हैं और दोनों बच्चे खुशी से केक काटते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अल्लू ने लिखा, ''हैप्पी एनिवर्सरी क्यूटी...11 साल का साथ।
विज्ञापन

3 of 4
अल्लू अर्जुन पत्नी और बच्चों के साथ - फोटो : insta
फैंस ने दी सालगिरह की मुबारकबाद-
अल्लू अर्जुन की एक लंबी फैन फॉलोइंग है और पुष्पा की शानदार सफलता के बाद तो उनके चाहने वालों की तादाद और भी ज्यादा बढ़ गई है। फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। महज कुछ ही घंटों में इस पोस्ट को 74 हजार से भी ज्यादा लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है तो वहीं कमेंट की भी बाढ़ सी आ गई है। अल्लू अर्जुन की इस पोस्ट पर एक प्रशंसक ने मुबारकबाद देते हुए लिखा, दोनों को शादी की सालगिरह मुबारक हो, लव यू सो मच, हमेशा ऐसे ही साथ रहो मेरे क्यूटी। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी उन्हें मुबारक बाद दे रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : Social Media
अगर बात करें अल्लू के वर्क फ्रंट की तो उनकी फिल्म पुष्पा ने जबरदस्त कमाई की है और अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी जल्द ही दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए हाजिर होगा।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पुष्पा पार्ट 2 की शूटिंग जारी है और 2023 तक इसे रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अभी किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें