फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Shoot Begins: ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग शुरू, डीओपी कूबा ब्रोजेक संग चर्चा करते दिखे अल्लू अर्जुन

Sun, 30 Oct 2022 03:09 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन ने शूरू की पुष्पा द रूल की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अखिल भारतीय स्तर पर कारोबारी कमाल दिखाने वाली अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की सीक्वल ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग आखिरकार शुरू हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर बीते कई महीनों से अटकलें जारी रही हैं। हाल ही में फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ के लिए अल्लू अर्जुन का लुक शूट निर्देशक सुकुमार ने किया था और इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की गई थीं। इन सारे लुक शूट में से अल्लू अर्जुन को फिल्म के लिए अपना फाइनल लुक मिल चुका है और उन्होंने फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्ला कूबा ब्रोजेक के साथ फिल्म पर काम शुरू कर दिया है।
 

Ram Charan: पत्नी के साथ सैर-सपाटे पर निकले राम चरण, ड्राइविंग के बाद हाफ फ्राई बनाते आए नजर

विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 के शूट का फर्स्ट लुक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमैटोग्राफर मिरोस्ला कूबा ब्रोजेक ने ही अल्लू अर्जुन की पिछली ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ में भी कैमरा संभाला था। निर्देशक सुकुमार ने ‘अमर उजाला’ के साथ अपनी बातचीत में तब कहा था कि ब्रोजेक ने उनकी कल्पनाओं को अपने कैमरे के जरिये मूर्तरूप देने में बहुत मदद की है। सुकुमार ने ब्रोजेक के साथ पहले इस कहानी को एक वेब सीरीज के तौर पर बनाने की योजना बनाई थी लेकिन जैसे जैसे कहानी विकसित होती गई और इसके बाद जब इसके बारे में उन्होंने अल्लू अर्जुन से चर्चा की तो दोनों इसी नतीजे पर पहुंचे कि इसे एक फिल्म के रूप में बनाना सही रहेगा।
 

Stree 2: ‘स्त्री 2’ में एक साथ नजर आएंगे भेड़िया, वैंपायर और रूही, दिनेश विजन के ‘भूतलोक’ का दिलचस्प विस्तार

विज्ञापन

3 of 5
संगीतकार देवी श्री प्रसाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की बंपर कामयाबी के बाद से ही इसकी सीक्वल ‘पुष्पा द रूल’ की चर्चा होती रही है। हाल ही में गोवा में ‘अमर उजाला’ के साथ एक मुलाकात में फिल्म के संगीतकार देवी श्री प्रसाद उर्फ डीएसपी ने खुलासा किया था कि इस फिल्म के संगीत पर वह अरसे से काम करते रहे हैं और इसका काम करीब करीब पूरा भी हो गया है। निर्देशक सुकुमार ने फिल्म के सारे गाने फाइनल करने के बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने का मन बनाया था और सूत्र बताते हैं कि इस बार इन गानों को फिल्माने के लिए सुकुमार ने कुछ नया धमाल करने का मन बनाया है।

Sapna Choudhary: पति का गाना प्रमोट करती नजर आईं सपना चौधरी, बोलीं, 'बताओ सबते बढ़िया के लगा'

4 of 5
पुष्पा द राइज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की कामयाबी में अल्लू अर्जुन के हिंदी भाषी उन प्रशंसकों ने बड़ी भूमिका निभाई जो उनकी तेलुगू फिल्मों के हिंदी में डब संस्करण सैटेलाइट चैनलों और यूट्यूब चैनलों पर देखते रहे हैं। अल्लू अर्जुन इस फिल्म के प्री प्रोडक्शन से लेकर फिल्म की रिलीज के बाद के प्रचार तक सक्रिय रूप से शामिल रहे और इस बार भी वह फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ के निर्माण में हर स्तर पर दिलचस्पी ले रहे हैं।

Pawan Singh: पहली पत्नी की मौत से लेकर अक्षरा सिंह से मारपीट तक, इन विवादों में उछला पवन सिंह का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की कामयाबी में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा जिस एक और सितारे ने बड़ी भूमिका निभाई, वह थे मलयालम सिनेमा के चर्चित अभिनेता फहाद फासिल। फहाद ने फिल्म में एक पुलिस अफसर का किरदार निभाया था, इस बार ये किरदार और खूंखार नजर आने वाला है। चर्चाएं रही हैं कि फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ में तमिल, कन्नड़ औऱ हिंदी सिनेमा के कुछ लोकप्रिय कलाकार भी इस बार नए किरदारों में नजर आ सकते हैं, हालांकि इस बारे में फिल्म निर्माताओं की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Anupam Kher: कश्मीर में घर लेने की बात से भावुक हुईं अनुपम खेर की मां, आंखों से छलक आए आंसू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें