फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल पहले अल्लू अर्जुन ने की थी स्नेहा से लव मैरिज, यहां देखें साउथ सुपरस्टार की फैमिली फोटोज

Sat, 07 Mar 2020 12:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अल्लू अर्जुन, स्नेहा
तेलुगू फिल्मों के जाने माने अभिनेता अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी को नौ साल पूरे हो गए हैं। अर्जुन ने 6 मार्च, 2011 को हैदराबाद में स्नेहा रेड्डी से शादी की थी। अल्लू को स्नेहा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। दोनों की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए किसी शादी में हुई थी। ये लव मैरिज थी। आइए दोनों की सालगिरह पर आपको दिखाते हैं उनका फैमिली एलबम...
विज्ञापन

2 of 6
अल्लू अर्जुन, स्नेहा
अर्जुन अपनी कई फिल्मों में बेस्ट एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। अल्लू अर्जुन का जन्म चेन्नई में हुआ था। अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद तेलुगू फिल्म डायरेक्टर हैं और जाने माने तेलुगू एक्टर चिरंजीवी के भतीजे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
अल्लू अर्जुन
साल 2003 में अर्जुन ने लालकृष्ण राघवेंद्र राव की फिल्म 'गंगोत्री' से बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2004 में आई 'आर्या' उनकी सुपर हिट फिल्म रही थी। खबरों की मानें तो अल्लू एक फिल्म के लिए 16 से 18 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। 
 

4 of 6
अल्लू अर्जुन
अल्लू ने बहुत कम समय में ही अपना नाम कमाया है। उनके पास करीब 100 करोड़ का आलीशान बंगला है। फैंस उनकी एक्टिंग और स्टाइल के दीवाने हैं। जुबली हिल्स स्थित अपने घर को अल्लू ने पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर आमिर और हामिदा से डेकोरेट करवाया है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
अल्लू अर्जुन
उनके पास रेंज रोवर, BMW, ऑडी, जगुआर (Jaguar) जैसी लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। जगुआर XJ L उनकी सबसे महंगी कार में से एक है। 2016 में अल्लू गूगल (Google) पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉलीवुड स्टार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अल्लू अर्जुन
अभिनेता ने अपनी शादी की नौवीं सालगिरह पर पत्नी स्नेहा को बधाई देते हुए कहा कि समय तेजी से बीत रहा है, लेकिन दिन प्रति दिन प्यार भी बढ़ रहा है। दोनों दो बच्चों के माता पिता हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें