फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Thu, 08 Sep 2022 08:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स जल्द ही इस फिल्म का दूसरा भाग रिलीज करने की तैयारी है। दर्शक इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार करे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स जल्द ही इस फिल्म का दूसरा भाग रिलीज करने की तैयारी है। दर्शक इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार करे रहे हैं। ऐसे में फिल्म के लिए बेताब लोगों के लिए फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पुष्पा: द रूल' के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए अभिनेता अल्लू अर्जुन ने हाल ही में लुक ट्रायल भी किया है।

विज्ञापन

2 of 4
फिल्म- पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक वेबसाइट से हुई बातचीत के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर वाई रवि शंकर ने फिल्म से जुड़ी कई जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना 'पुष्पा: द रूल' के लिए अलग-अलग चीजें करने की कोशिश कर रहे हैं। बीते दिनों ही प्रीतिशील ने अल्लू अर्जुन का लुक ट्रायल कर उसे लुक फाइनल कर दिया है। फिल्म में अल्लू का लुक देहाती होने वाला है। दूसरे भाग में भी अल्लू का लुक पहले जैसा ही होगा, लेकिन इसमें थोड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।'

 

विज्ञापन

3 of 4
फिल्म- पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान रविशंकर ने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग 22 सितंबर के आस पास शुरू होने वाली है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में होगी। इससे पहले फिल्म को लेकर खबरें आ रही थीं कि साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी भी 'पुष्पा: द रूल' का हिस्सा होंगी। हालांकि, बातचीत के दौरान रविशंकर ने इन खबरों को मजह अफवाह बताते हुए कहा कि यह सच नहीं है।

विज्ञापन

4 of 4
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पिछले साल 17 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म पुष्पा को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने देशभर में जमकर कमाई करते हुए काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदार में नजर आए थे। मूल रूप से तेलुगु भाषा में बनी इस फिल्म को  हिंदी समेत दूसरी भाषाओं में डब कर दिया गया था। वहीं इसने वर्ल्डवाइड लगभग 350 करोड़ का कारोबार किया था। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें