फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन के मोबाइल कारोबारी ने खोली तिजोरी, अक्षय कुमार, करण जौहर समेत ये बड़े फिल्म निर्माता कतार में

विज्ञापन
1 of 5
अलीराजा सुभासकरन, अक्षय कुमार, करण जौहर - फोटो : twitter@LycaProductions instagram/akshaykumar, karanjohar
करीब डेढ़ दर्जन तमिल और एक तेलुगु फिल्म बना चुके उद्योगपति अलीराजा सुभासकरन ने आधिकारिक रूप से हिंदी सिनेमा में एंट्री का एलान अपने जन्मदिन पर कर दिया। पिछले लंबे समय से अलीराजा की हिंदी सिनेमा के कुछ दिग्गज फिल्मकारों से बातचीत चलती रही है। अलीराजा ने मुंबई में अपना प्रतिनिधि फिल्म निर्माता महावीर जैन को बनाया है। महावीर जैन के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुंबई में हाल ही में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से मिलने वाले तमाम फिल्मकारों के नाम उस सूची में शामिल हैं, जिनके साथ अलीराजा की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने फिल्में बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

2 of 5
2.0 - फोटो : फाइल
लाइका प्रोडक्शंस ने हिंदी सिनेमा में अपने पैर रखने से पहले तमिल सिनेमा में बड़ा नाम कमाया है। साल 2014 में विजय, समांथा और नील नितिन मुकेश की फिल्म ‘कथ्थी’ से फिल्म निर्माण में कदम रखने वाले अलीराजा सुभासकरन की कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म ‘2.0’ से आई। मणिरत्नम इन दिनों ऐश्वर्या राय को लेकर जो तमिल फिल्म बना रहे हैं, उसकी निर्माता भी लाइका प्रोडक्शंस ही है।
विज्ञापन

3 of 5
तख्त और करण जौहर - फोटो : फाइल फोटो
लाइका प्रोडक्शंस का नाम पहली बार मुंबई में तब चर्चा में आया जब फॉक्स स्टार स्टूडियोज से अलग हुए करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की वॉयकॉम 18 से चलती रही बातचीत टूटी और लाइका प्रोडक्शंस ने करण को अपनी तरफ मिला लिया। करण की महात्वाकांक्षी फिल्म ‘तख्त’ को भी अलीराजा ही प्रोड्यूस करने वाले हैं। इसके अलावा महावीर जैन भी हाल ही में विश्वनाथन आनंद की जिस बायोपिक को बनाने का एलान किया है, वह भी निर्दशक आनंद एल राय के साथ अलीराजा की कंपनी ही बनाने वाली है। अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी को लेकर बनने जा रही राजश्री के सूरज बड़जात्या की फिल्म में भी लाइका का ही निवेश है।

4 of 5
संजय लीला भंसाली - फोटो : फाइल
हिंदी सिनेमा से इन फिल्मकारों के साथ साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘मन बावरा’ (बैजू बावरा) का निर्माण भी अब लाइका के तहत होगा। आनंद एल राय की प्रोडक्शन कंपनी कलर येलो प्रोडक्शंस के साथ बन रही जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुडलक जेरी’ और नितेश तिवारी के साथ सियाचीन योद्धाओं पर बन रही महावीर जैन की फिल्म में भी लाइका प्रोडक्शंस का निवेश होने की बात तय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महावीर जैन, प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : फाइल
फिल्म निर्माता महावीर जैन ने हिंदी सिनेमा के इन नए समीकरणों पर प्रसन्नता जाहिर की है। वह कहते हैं, "हम वास्तव में फिल्म बिरादरी के अपने दोस्तों से मिले प्यार और गर्मजोशी से अभिभूत हैं।" उन्होंने इस भरोसे के लिए सबका आभार भी जताया। महावीर जैन मूल रूप से कपड़ा कारोबारी हैं और वह पहली बार सुर्खियों में तब आए थे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर बनाई उनकी एक फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें