फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल से हिमेश रेशमिया को डेट कर रही थी ये टीवी एक्ट्रेस, कभी कंपनी में करती थी सेक्रेटरी की जॉब

Sat, 12 May 2018 08:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
हिमेश रेशमिया
एक्टर, म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर हिमेश रेशमिया के शादी करने की खबर सामने आई है । सोनम कपूर और नेहा धूपिया के बाद अब हिमेश रेशमिया अपनी लिव-इन गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर के साथ शादी करने जा रहे हैं । शादी आज यानी 11 मई को हिमेश के लोखंडवाला अपार्टमेंट से होगी ।
विज्ञापन

2 of 9
हिमेश रेशमिया
हिमेश के करीबी दोस्त ने बताया कि शादी के लिए हिमेश के घर की छत पर छोटा सा मंडप सजा है । इस शादी में हिमेश के कुछ करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे । हिमेश का बेटा स्वयं भी शादी में मौजूद होगा । शादी गुजराती स्टाइल में होगी । 
विज्ञापन

3 of 9
Himesh Reshammiya
ये हिमेश की दूसरी शादी है । हिमेश की पत्नी बनने जा रहीं सोनिया 'सती', 'किट्टी पार्टी', 'रिमिक्स', 'एस बॉस' और 'कैसा ये प्यार है' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं । सोनिया कपूर ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में एक finance company में secretary के तौर पर शुरू किया था। 

4 of 9
Himesh Reshammiya wife
हिमेश ने पिछले साल 2017 में पत्नी कोमल से तलाक ले लिया था। दोनों का रिश्ता 22 साल तक चला । हिमेश और कोमल काफी समय से अलग-अलग रह रहे थे। हिमेश और कोमल का तलाक होने की वजह उनकी गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर को बताया जा रहा था ।
विज्ञापन

5 of 9
हिमेश रेशमिया
सोनिया, हिमेश की पत्नी कोमल की काफी अच्छी दोस्त हैं। सोनिया का घर उसी बिल्डिंग में है जिसमें हिमेश रहते हैं। हिमेश और सोनिया को अक्सर कई इवेंट में साथ देखा जाता है। खबरों की मानें तो दोनों करीब 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे । 
विज्ञापन

6 of 9
Himesh Reshammiya
हिमेश के तलाक के बाद से ही सोनिया से शादी की खबर आने लगी थीं । शादी टूटने पर हिमेश की एक्स वाइफ कोमल का कहना था कि उनके तलाक की वजह सोनिया बिलकुल नहीं हैं। सोनिया परिवार का एक हिस्सा हैं। उनका और हिमेश का तलाक म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग से हुआ है।
विज्ञापन

7 of 9
हीमेश रेशमिया
अपने तलाक पर हिमेश ने कहा था, 'हमारे तलाक के फैसले से दोनों के परिवारों को कोई परेशानी नहीं है। कभी- कभी जिंदगी में इज्जत सबसे जरूरी हो जाती है और अपने रिश्ते को इज्जत देते हुए हम दोनों ने सहमति के साथ अलग होने का फैसला किया।'

8 of 9
हीमेश रेशमिया
बता दें कि हिमेश ने 21 साल की उम्र में कोमल से शादी की थी। हिमेश ने अब तक 700 गाने गाए हैं और 120 फिल्मों के गानों को कंपोज किया है। आज हिमेश एक जाने-माने म्यूजिक कंपोजर बन गए हैं। वहीं सोनिया कई फेमस टीवी सीरियल जैसे- रिमिक्स, कैसा ये प्यार है और सती का हिस्सा रह चुकी हैं।
विज्ञापन

9 of 9
हीमेश रेशमिया
हिमेश ने 16 साल की उम्र में अपना म्यूजिकल करियर शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' थी। हिमेश ने एक ही साल में लगातार 36 हिट गाने देकर रिकॉर्ड बना दिया था। हिमेश ने 'आपका सुरूर' फिल्म में पहली बार एक्टिंग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें