सितारों से सजी फिल्म में सारे के सारे खुश हों ऐसा कम होता है। रिलीज होने को तैयार फिल्म ढिशुम भी कुछ ऐसे ही चक्र में फंस गई है। खबर है कि फिल्म के दोनों मुख्य सितारों जॉन अब्राहम और वरुण धवन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे अक्षय खन्ना भी निर्माताओं के रवैये से नाराज हैं। अक्षय को लग रहा है कि उन पर कोई ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बुरी तरह से भरे बैठे हैं 'ढिशूम' के सितारें
2 of 8
- फोटो : twitter
वहीं फिल्म में जॉन की हीरोइन बनी जैकलीन फर्नांडिस फिल्म से जुड़े कार्यक्रमों में वरुण के साथ खड़ी दिख रही हैं। इन हालात में निर्देशक रोहित धवन गायब हैं। फिल्म के करीबी सूत्रों की मानें तो जॉन और वरुण की इस फिल्म के लिए प्रचार के जैसे शोर-शराबे की उम्मीद की जा रही थी, वह कहीं नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
बुरी तरह से भरे बैठे हैं 'ढिशूम' के सितारें
3 of 8
समस्या यह है कि जॉन अपने से जूनियर ऐक्टर को लीड हीरो की तरह आगे बढ़ाए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं। चर्चा यह भी है कि फिल्म का ट्रेलर ही जॉन को पसंद नहीं आया क्योंकि उसमें वरुण को उनसे कहीं बेहतर ढंग से पेश किया गया है। ऐसे में वह फिल्म के प्रमोशन में वैसी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, जिसकी उम्मीद की जा रही थी।
बुरी तरह से भरे बैठे हैं 'ढिशूम' के सितारे, हो सकता है बड़ा नुकसान!
4 of 8
- फोटो : twitter
फिल्म के प्रचार सूत्रों की मानें तो जॉन ने प्रमोशन के लिए मीडिया इंटरव्यू के लिए थोड़ा-सा समय दिया। इसका यही मतलब निकाला जा रहा है कि उन्हें इस फिल्म से कोई खास लगाव नहीं रह गया है। जबकि उनकी रॉकी हैंडसम जैसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिटने के बाद माना जा रहा था कि वह नई फिल्म को हिट बनाने के लिए सारा जोर लगा देंगे। परंतु ऐसा नहीं हो रहा।
विज्ञापन
बुरी तरह से भरे बैठे हैं 'ढिशूम' के सितारे, हो सकता है बड़ा नुकसान!
5 of 8
- फोटो : twitter
सूत्रों का कहना है कि जॉन को लगता है कि वह बड़े स्टार हैं और उन्हें फिल्म के ट्रेलर में दोयम दर्जा दिया गया है। फिल्म को इस तरह से प्रचारित किया जा रहा है मानो वह सिर्फ वरुण की है। उधर, सूत्रों का दावा है कि निर्माताओं ने जॉन की हालिया फ्लॉप फिल्म के बाद रणनीति बदली और वरुण को आगे बढ़ाया। जबकि पहले दोनों को बराबरी से दिखाए जाने की बात थी। हाल के कार्यक्रमों में भी दोनों ऐक्टर एक-दूसरे के प्रति ठंडा रेस्पॉन्स देते दिखे। वहीं जैकलीन फर्नांडिस समझ नहीं पा रही हैं कि इस स्थिति से कैसे निपटें?
विज्ञापन
बुरी तरह से भरे बैठे हैं 'ढिशूम' के सितारे, हो सकता है बड़ा नुकसान!
6 of 8
पर्दे पर वह जॉन की दीवानी नजर आएंगी मगर प्रमोशन कार्यक्रमों में उन्हें वरुण के साथ दिखाया जा रहा है। हाल में एक कार्यक्रम में जॉन और वरुण के बीच वह समझौता कराती नजर आईं, जब उन्होंने अलग-अलग दिशा में जा रहे ऐक्टरो को एक फोटो शूट के लिए जबर्दस्ती साथ खड़ा कराया।
विज्ञापन
बुरी तरह से भरे बैठे हैं 'ढिशूम' के सितारे, हो सकता है बड़ा नुकसान!
7 of 8
- फोटो : twitter
एक अन्य मामला फिल्म के मुख्य विलेन अक्षय खन्ना का है। वह भी पब्लिसटी में हाशिये पर डाले जाने से नाराज हैं। अक्षय चार साल बाद फिल्मों में आ रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि निर्माता उन्हें प्रचार में आगे रखेंगे। जबकि उन्हें फिल्म के इक्का-दुक्का कार्यक्रमों में ही बुलाया गया। वैसे कुछ सूत्र कह रहे हैं कि अक्षय को रणनीति के तहत दूर रखा गया है ताकि उनका किरदार दर्शकों के लिए सस्पेंस रहे।
बुरी तरह से भरे बैठे हैं 'ढिशूम' के सितारे, हो सकता है बड़ा नुकसान!
8 of 8
फिल्म की कहानी दुबई में स्थित है, जहां विलेन ने भारतीय टीम के एक कामयाब क्रिकेटर का अपहरण कर लिया है। जॉन और वरुण को क्रिकेटर को सकुशल वापस लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।