हिंदी सिनेमा संगीत में सुरों की शहजादी अलका याग्निक को माना जाता है। महज छह साल की उम्र से ही आकाशवाणी के लिए गाना शुरू करने वाली अलका रेडियो से चिपककर लता मंगेशकर के गाने सुनतीं और एकलव्य की तरह उनके गानों से सुर साधना करतीं। 90 के दशक की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं रानी मुखर्जी, जूही चावला, काजोल आदि के करियर को आसमान पर पहुंचाने में अलका की आवाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अलका को अब तक सात फिल्मफेयर और दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका। कोरोना के इस माहौल में शुक्रवार को मनाए जा रहे उनके जन्मदिन के मौके पर ये 10 गाने आपको घर पर भी अकेला नहीं महसूस होने देंगे।