फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री दत्ता नहीं इस सिंगर ने की थी 'मीटू' मूवमेंट की शुरुआत, 24 साल पहले अनु मलिक पर लगाया था आरोप

Sun, 17 Mar 2019 04:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alisha chinai - फोटो : social media
90 के दशक की जानी-मानी सिंगर अलीशा चिनॉय 54 साल की हो गई हैं। 18 मार्च 1965 को अलीशा चिनॉय का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उनका गाया गाना मेड इन इंडिया उन दिनों सुपरहिट रहा था। आगे की स्लाइड में देखिए अलीशा की जिंदगी से जुड़ी खास बातें। 
विज्ञापन

2 of 5
alisha chinai - फोटो : social media
संगीतकार बप्पी लाहिरी ने अलीशा चिनॉय को फिल्मों में मौका दिया। दोनों ने साथ में कई डिस्को हिट्स दिए। अलीशा ने करिश्मा कपूर, दिव्या भारती, माधुरी दीक्षित, जूही चावला और श्रीदेवी के लिए गाने गाए। बंटी और बबली फिल्म के आइटम नंबर कजरारे के लिए अलीशा चिनॉय ने ऐश्वर्या राय को आवाज दी। जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा गया। 
विज्ञापन

3 of 5
alisha chinai - फोटो : social media
अलीशा चिनॉय उस वक्त चर्चा में आईं जब 1995 में उन्होंने अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। अलीशा ने अनु मलिक पर केस भी दर्ज करवाया था, साथ ही 26.60 लाख रुपए हर्जाना भी मांगा। अनु मलिक ने इन सभी आरोपों से इनकार किया था और अलीशा चिनॉय पर 2 करोड़ के मानहानि का केस कर दिया। कुछ सालों के बाद मामला सेटलमेंट के जरिए खत्म कर दिया गया। गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता के मी टू मूवमेंट शुरुआत करने के बाद अनु मलिक पर सिंगर श्वेता पंडित ने भी यौन शोषण का आरोप लगाया है।

4 of 5
alisha chinai - फोटो : social media
इस हंगामे के 6 साल बाद अलीशा ने अनु मलिक के साथ फिल्म इश्क विश्क के लिए गाना गाया। इसके अलावा दोनों ने इंडियन आइडल के सीजन को भी साथ में जज किया था। अलीशा के रिश्ते कनाडियन म्यूजिशियन और बिजनेसमैन रोमल के साथ भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alisha chinai - फोटो : file photo
अलीशा ने अपने मैनेजर राजेश झावेरी से शादी की थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। अलीशा ने दोबारा शादी नहीं की।  फिलहाल वो अकेले रह रही हैं और खुश हैं। अलीशा का कहना है कि इस अकेलेपन से वह बेहद खुश हैं और अपनी मर्जी की मालिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें