नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेता बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर चाहती हैं कि उनके स्वर्गीय पति, पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी पर बॉयोपिक बनाई जाए। वो एम एस धोनी की बायोपिक फिल्म से काफी खुश हुईं हैं और चाहती हैं कि कुछ ऐसा ही उनके पति की कहानी के साथ भी हो।
Trending Videos
विज्ञापन
पटौदी की बायोपिक में ये हीरोइन बन सकती है शर्मिला टैगोर
2 of 6
एक अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वो चाहती हैं कि मंसूर अली खान पटौदी पर एक फिल्म जरूर बननी चाहिए। उनका कहना है कि अगर कोई अच्छा निर्देशक अच्छी तरह से इस कहानी पर काम करे तो फिल्म को लोग जरूर पसंद करेंगे।
विज्ञापन
पटौदी की बायोपिक में ये हीरोइन बन सकती है शर्मिला टैगोर
3 of 6
उन्होंने बताया कि मंसूर अली खान की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी थी। दुर्घटना का शिकार होना, पिताजी को खो देना और आंखों की खराब हालत के बावजूद उनका क्रिकेट खेलने का हौसला काबिले तारीफ रहा है।
पटौदी की बायोपिक में ये हीरोइन बन सकती है शर्मिला टैगोर
4 of 6
जब उनसे ये पूछा गया कि वो पटौदी के किरदार में किसे देखना पसंद करेंगी तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी हीरो जो कि पटौदी जैसा दिखता हो। उन्होंने थोड़ा सोचते हुए रणबीर कपूर का नाम लिया। इसके बाद जब उनसे ये पूछा गया कि फिल्म में उनका रोल किस हीरोइन से करवाया जाए तो उन्होंने एक बार में ही जवाब दिया कि आलिया भट्ट उनके किरदार में एकदम सही रहेंगी।
विज्ञापन
पटौदी की बायोपिक में ये हीरोइन बन सकती है शर्मिला टैगोर
5 of 6
उन्होंने साफ कहा कि आलिया एक बेहतरीन कलाकार हैं और साथ ही वो बेहद खूबसूरत भी हैं। फिल्म में उनके किरदार में आलिया एकदम फिट बैठेंगी।
पटौदी की बायोपिक में ये हीरोइन बन सकती है शर्मिला टैगोर
6 of 6
आपको बता दें कि मंसूर अली खान उर्फ टाइगर पटौदी को भारतीय क्रिकेट टीम के एक सफल कप्तान के रूप में जाना जाता था। मात्र 21 साल की उम्र में वो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बन गए थे। इससे पहले मंसूर अली खान की बायोग्राफी पर एक किताब भी प्रकाशित हो चुकी है।