ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पौराणिक कथाओं को आधुनिक रूप देकर सिल्वर स्क्रीन पर लाने वाली इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे जाने माने कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। अयान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।