फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद सब कुछ इस तरह मैनेज करेंगी आलिया भट्ट, रणबीर कपूर जान लें

Mon, 06 Aug 2018 12:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia and Ranbir
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें लंबे वक्त से सुर्खियों में है। वैसे तो इन दोनों स्टार्स ने खुलकर कभी अपने रिश्ते की सच्चाई नहीं बताई लेकिन इशारों इशारों में ही इतना जरूर बता चुके हैं कि रिश्ता दोस्ती से कहीं ऊपर है। इस बीच शादी को लेकर जब आलिया से एक फैन ने सवाल पूछा तो उन्होंने बेहिचक दिल की बात कह दी।
विज्ञापन

2 of 5
Alia bhatt
आलिया इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस से जुड़ने की नई तरकीब निकाली है। इसके तहत वह इंस्टाग्राम पर 'ऑस्क मी एनीथिंग' नाम का सेशन चला रही है। इस सेशन में उनके फैंस उनसे जुड़ा कोई भी सवाल पूछ सकते हैं जिसका जवाब आलिया दे रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
इस सेशन के दौरान आलिया भट्ट के एक फैन ने उनसे पूछा क्या आप शादी के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी। इस पर आलिया भट्ट ने कहा स्टेटस को छोड़ने के अलावा कुछ भी छोड़ने की जरूरत नहीं है। मैं एक्टिंग करूंगी और तब तक करूंगी जब तक करना चाहूंगी। दरअसल, कहा जा रहा है कि आलिया और रणबीर साल 2020 में शादी करेंगे। ऐसे में आलिया भट्ट का यह जवाब काफी अहम हो जाता है।

4 of 5
alia ranbir
आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरें 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान से आने लगी थी। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर ने न्यू ईयर की शाम को पहली बार आलिया को बाहर चलने के लिए पूछा था। तब दोनों बुल्गारिया में 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे थे । खबरों की मानें तो रणबीर के कुछ खास दोस्तों को इनके रिलेशन के बारे में पता था । जब रणबीर मुंबई लौटे थे तो उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ लोगों को अपने रिलेशन के बारे में बताया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir and Alia
कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान ऋषि कपूर की ने रणवीर और आलिया के रिश्ते पर बड़ा बयान दिया था। ऋषि कपूर ने मिड डे को दिए गए इंटरव्यू के दौरान कहा था - 'जो है वह तो सबको पता ही है। मुझे कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। मुझे ऐसा लगता है कि रणबीर के लिए शादी करने का सबसे बेहतरीन समय है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें