आलिया भट्ट का नाम अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो चुका है। एक के बाद एक वो कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकीं हैं। राजी, हाईवे, उड़ता पंजाब में जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के बाद अब कलंक में उनके काम की तारीफ हो रही है। अब हर फिल्म मेकर की नजर आलिया भट्ट पर रहती है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें ऑडिशन से रिजेक्ट कर दिया गया था।