एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रणबीर के घर वास्तु में शादी की तैयारियां बड़े ही धूमधाम से चल रही है। हालांकि दोनों परिवारों की तरफ से शादी की डेट अभी तक कंफर्म नहीं की गई है। अभिनेत्री आलिया भट्ट इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेसस में शुमार हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया आज इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। उनके शानदार अभिनय के कारण ही लोग उन्हें इतना पसंद करते हैं। आज हम आपको शादी को लेकर चर्चाओं में बनीं हुई एक्ट्रेस की उन टॉप पांच फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।