फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी की शादी में पहुंचे बॉलीवुड के 3 लव बर्ड और 2 कपल, एक की तो जल्द होने वाली है वेडिंग

Sun, 10 Mar 2019 03:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Disha Tiger Ranbir Alia - फोटो : instagram
अंबानी खानदान में शादी हो और बॉलीवुड स्टार्स न पहुंचे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस बार भी इस शाही शादी में स्टार्स ने रौनक बढ़ाई। खास बात यह है कि आकाश अंबानी की शादी कुछ वो स्टार्स पहुंचे जिनकी शादी की चर्चाए जोरों पर है तो कुछ ऐसे जिनकी शादी कई साल पहले हो चुकी है। तो चलिए हम आपको आकाश अंबानी की शादी में पहुंचे उन लव बर्ड और शादीशुदा जोड़ों के बारे में बताते हैं जो इस रॉयल शादी का हिस्सा बनें।
विज्ञापन

2 of 6
Ranbir Alia at Ambani wedding - फोटो : amar ujala
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
आकाश अंबानी की शादी में लव बर्ड आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहुंचे थे। इस जोड़ी ने एक साथ तो मीडिया के सामने पोज नहीं दिए लेकिन अलग-अलग जरूर पहुंचे। इस खास मौके पर आलिया पीले रंग का खूबसूरत लहंगा पहने हुई थीं तो वहीं रणबीर मरून रंग की शेरवानी पहने हुए थे। खबरों की मानें तो यह कपल जल्द शादी कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
Tiger Shroff Disha Patani - फोटो : instagram
टाइगर श्रॉफ-दिशा पटानी
टाइगर और दिशा भी इस शाही शादी का हिस्सा बनें। टाइगर और दिशा ने वेन्यू में एक साथ एंट्री की थी। दोनों ने बिंदास अंदाज में मीडिया के सामने पोज दिए। इन दोनों के अफेयर की खबरें काफी वक्त से आ रही हैं, हालांकि इस कपल ने कभी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

4 of 6
radhika merchant - फोटो : file photo
राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी
आकाश अंबानी की शादी में उनके छोटे बेटे अनंत के साथ साथ उनकी खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी नजर आईं, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। कहा जा रहा है का यह खास दोस्त अनंत की गर्लफ्रेंड हैं। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से लेकर शादी तक की जो तस्वीरें आई हैं उसमें राधिका नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Abhishek Aishwarya at Ambani wedding - फोटो : amar ujala
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या रॉय
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन शाही शादी में पहुंचे थे। इन दोनों के साथ उनकी बेटी आराध्या भी इस खास समारोह का हिस्सा बनीं। इस मौके पर अभिषेक नारंगी रंग की शेरवानी पहने हुए थे, ऐश्वर्या गहरे नीले रंग का लहंगा वहीं आराध्या गुलाबी रंग का लहंगा पहनी हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shahrukh Khan Gauri Khan - फोटो : amar ujala
गौरी-शाहरुख
आकाश अंबानी की शादी में शाहरुख खान पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे थे। दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे थे। इस खास मौके पर किंग खान सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए थे तो वहीं गौरी ग्रे कलर की साड़ी पहनी हुई थीं। दोनों का लुक काफी सिंपल और क्लासी लग रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें