जी सिने अवॉर्ड्स 2017 में शनिवार को एक बार फिर सितारों की महफिल सजी। इस अवॉर्ड फंक्शन में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, वरुण धवन, गोविंदा, रवीना टंडन, सनी लियॉन तक कई सुपरस्टार पहुंचे।
विज्ञापन
जी सिने अवॉर्ड्स 2017: करीना कपूर से आलिया भट्ट तक, सितारों ने बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें
2 of 5
जी श्ााे
इस अवॉर्ड फंक्शन में जिस एक्ट्रेस ने सबको अपनी ओर अट्रैक्ट किया वो थीं करीना कपूर खान। जी हां, करीना मां बनने के बाद पहली बार किसी अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। इतना ही नहीं यहां उन्होंने डांस परफॉर्मेंस भी दी।
विज्ञापन
जी सिने अवॉर्ड्स 2017: करीना कपूर से आलिया भट्ट तक, सितारों ने बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें
3 of 5
जी श्ााे
फंक्शन में आलिया भट्ट पहली बार साड़ी में नजर आईं। करीना ने आलिया को फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया। साथ ही करीना ने जो डांस परफॉर्मेंस दी थी वो चारों खान यानी सलमान, सैफ, आमिर और शाहरुख के लिए ट्रिब्यूट थी।
जी सिने अवॉर्ड्स 2017: करीना कपूर से आलिया भट्ट तक, सितारों ने बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें
4 of 5
जी श्ााे
यहां अमिताभ बच्चन ने उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जिन्हें फिल्म जगत ने 2016 में खो दिया था। साथ ही आलिया ने करण जौहर को एक शानदार ट्रिब्यूट दिया। इस शो में व्यूअर चॉइस बेस्ट एक्टर मेल का अवॉर्ड सलमान खान ने अपने नाम किया। वहीं व्यूअर चॉइस बेस्ट एक्टर फीमेल का अवॉर्ड अनुष्का शर्मा को दिया गया।
जी सिने अवॉर्ड्स 2017: करीना कपूर से आलिया भट्ट तक, सितारों ने बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें
5 of 5
जी श्ााे
वहीं व्यूअर चॉइस बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'दंगल' ने जीता। वहीं फिल्म 'पिंक' के लिए अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। फिल्म 'नीरजा' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड राम माधवानी ने जीता। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल के लिए 'कपूर एंड संस' से ऋषि कपूर तो बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल के फीमेल का अवार्ड शबाना आजमी (नीरजा) को दिया गया।