फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असल जिंदगी में ये 20 सेलिब्रिटी हैं रिश्तेदार, कुछ की सच्चाई तो अब तक नहीं जानते होंगे

Mon, 06 May 2019 03:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Kajol, Lata and Alia Bhatt - फोटो : file photo
कई बार बड़े पर्दे पर स्टार्स एक साथ तो नजर आए लेकिन इनके बीच असलियत में क्या रिश्ता है इससे आज भी ज्यादातर लोग अंजान हैं। हालांकि कई बार यह स्टार्स रील लाइफ में तो कभी पार्टी में एक साथ समय बिताते हुए देखे गए। तब भी लोग इन सेलिब्रिटीज की नजदीकियों की असली वजह से अब तक वाकिफ नहीं है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे 20 सेलिब्रिटीज के बारे में बताते हैं जो आपस में खास रिश्ता शेयर करते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
Kajol and Mohnish Bahl - फोटो : social media
मोहनीश बहल-काजोल
मोहनीश बहल और काजोल भाई-बहन हैं। मोहनीश बहल की मां नूतन और काजोल की मां तनूजा सगी बहन हैं। इस हिसाब से मोहनीश बहल और काजोल भाई-बहन हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
Emraan Hashmi and Alia Bhatt - फोटो : social media
इमरान हाशमी-आलिया भट्ट
आलिया भट्ट और इमरान हाशमी के बीच भी भाई-बहन का रिश्ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट, इमरान हाशमी के रिश्ते में मामा लगते हैं।

4 of 11
ranveer singh and sonam kapoor - फोटो : social media
रणवीर सिंह-सोनम कपूर
सोनम कपूर और रणवीर सिंह रिश्ते में भाई-बहन हैं। दरअसल, रणवीर की दादी और सोनम कपूर की नानी बहने हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
Arjun Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : file photo
अर्जुन कपूर-कटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर कटरीना कैफ को मुंहबोली बहन मानते हैं। कहा जाता है कि बॉलीवुड में आने के बाद से ही कटरीना अर्जुन कपूर को अपना भाई मानती हैं।
विज्ञापन

6 of 11
aishwarya and sonu sood - फोटो : file photo
ऐश्वर्या राय बच्चन-सोनू सूद
 ऐश्वर्या राय बच्चन एक्टर सोनू सूद को अपना मुंहबोला भाई कहती हैं। फिल्म जोधा-अकबर में इन दोनों ने भाई-बहन का रोल निभाया था तब से ही दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता है।
विज्ञापन

7 of 11
Prem Chopra and Raj Kapoor - फोटो : file photo
प्रेम चोपड़ा-राज कपूर
प्रेम चोपड़ा और राज कपूर के बीच भी खास रिश्ता है। प्रेम चोपड़ा की पत्नी और राज कपूर की पत्नी सगी बहने हैं। 

8 of 11
Kajol Ignored Rani - फोटो : file photo
काजोल-रानी मुखर्जी
मोहनीश बहल ही नहीं काजोल का रानी मुखर्जी से भी करीबी रिश्ता है। काजोल के पिता और रानी के पिता आपस में कजिन ब्रदर है। इस लिहाज से रानी मुखर्जी और काजोल कजिन सिस्टर्स हैं।

9 of 11
Tabu and Shabana - फोटो : file photo
तब्बू-शबाना आजामी
तब्बू और शबाना आजमी भी रिश्तेदार हैं। शबाना आजमी के भाई जमाल हाशमी तब्बू के पिता है। इस वजह से तब्बू शबाना आजमी की रिश्ते में भतीजी लगती हैं।

10 of 11
Lata Mangeshkar and Shraddha - फोटो : file photo
लता मंगेशकर- श्रद्धा कपूर
लता मंगेशकर और आशा भोसले श्रद्धा कपूर के नाना जी की कजिन हैं। श्रद्धा कपूर के नाना जी तो अब इस दुनिया में नहीं है। श्रद्धा कपूर के नाना जी क्लासिकल सिंगर थे। इस लिहाज से श्रद्धा लता मंगेशकर और आशा भोसले की नातिन हुईं।
विज्ञापन

11 of 11
Soumya Seth and Govinda - फोटो : instagram
गोविंदा-सौम्या सेठ
गोविंदा और टीवी एक्ट्रेस सौम्या सेठ भी रिश्तेदार है। गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक और सौम्या कजिन हैं। इस तरह सौम्या गोविंदा की रिश्तेदार हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें