फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर और आलिया के अफेयर का ये रहा पक्का सबूत, देखकर कहेंगे प्यार हो तो ऐसा

Sat, 12 May 2018 10:40 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia and Ranbir
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच क्या चल रहा है इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। इन दोनों के अफेयर की खबरें फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान आने लगी थी। इसके बाद रणबीर-आलिया का एक साथ डिनर करना और सोनम के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचने से इन हवाओं ने और भी जोर पकड़ लिया है। अफेयर की खबरों के बीच आलिया ने इंटरव्यू के दौरान रणबीर के सवाल पर ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप हिल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir and Alia
आलिया एक निजी चैनल में फिल्म 'राजी' को प्रमोट करने पहुंची थीं। इस दौरान आलिया से कई सवाल पूछे गए। आलिया से पहले वरुण और सिद्धार्थ के बारे में पूछा इसके बाद जैसे ही आलिया के सामने रणबीर कपूर का नाम लिया तो उन्होंने ऐसी बात कह दी जिसे जानने के बाद आप भी यही कहेंगे कि कुछ तो है इन दोनों के बीच।
विज्ञापन

3 of 5
ranbir alia
आलिया से पूछा गया आजकल आपकी एक लड़के के साथ कई तस्वीरें छप रही हैं। इस पर आप क्या कहेंगी। तभी आलिया ने पूछा लड़का कौन है? इसके बाद जैसे ही रणबीर कपूर का नाम लिया गया तो आलिया शरमा गईं। उन्होंने अपना चेहरा झट से कवर कर लिया और बोलीं - 'मेरा चेहरा लाल हो गया है उसे पहले कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हूं।'
 

 

4 of 5
alia bhatt ranbir kapoor
दरअसल, आलिया और रणबीर बीते काफी समय से एक साथ देखे जा रहे हैं। चाहे डिनर पर जाना हो या फिर एक साथ किसी फंक्शन में पहुंचना हो। हाल ही में सोनम और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में यह दोनों स्टार एक साथ पहुंचे तो सभी की निगाहेें इन पर टिक गई। इन दोनों ने एक साथ कोजी होकर फोटो खिंचवाई और पार्टी में चले गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt ranbir kapoor
रणबीर और आलिया की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों के अफेयर की खबरों ने तेजी पकड़ी। कुछ यूजर्स ने इन दोनों की जोड़ी को परफेक्ट कहा तो किसी ने आलिया को रणबीर से दूर रहने की बात कही। आलिया और रणबीर जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय लीड रोल में है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें