फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट का प्यार आया सबके सामने, सुनकर आप भी करेंगे फक्र

Thu, 08 Feb 2018 03:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बेजुबान जानवरों के लिए बॉलीवुड सेलेब्स का प्यार वक्त-वक्त पर उमड़ता रहता है। ये सेलेब्स इन जानवरों के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। इस बार ऐसे अच्छे काम के लिए आलिया भट्ट सुर्खियों में हैं। आलिया का बेजुबान जानवरों से प्यार जग जाहिर है। सोशल मीडिया पर वे समय समय पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं लेकिन इस बार यह सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। उन्होंने ऐसे जानवरों की सुरक्षा के लिए एक पहल की है। आइए जानते हैं इस बारे में..
 
विज्ञापन

2 of 4
आलिया की इस पहल का नाम है 'को-एग्जिस्ट'। आलिया ने बताया कि वे इस पूरी मुहिम का चेहरा जरूर हैं लेकिन इसके पीछे कई लोगों की लगातार की जा रही मेहनत है। उन्होंने कहा कि इस तरफ उनका झुकाव हमेशा से था। उनकी एक टीम इसी कैम्पेन पर बहुत समय से काम कर रही है। हमें स्वार्थ भरा जीवन नहीं बिताना चाहिए और इस दिशा में जागरुकता फैलानी चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 4
बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग की तैयारियों में काफी व्यस्त हैं। दोनों इस फिल्म के लिए स्पेशल ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया एक साथ नजर आएंगे। 
 
विज्ञापन

4 of 4
खबरें हैं कि रणबीर और आलिया आजकल काफी घुल मिल गए हैं। दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ रहे हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के ऐलान के बाद से ही लोगों में इसे लेकर काफी उत्सुकता है। फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग इजरायल की बजाय जॉर्डन में की जा सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें