आलिया भट्ट के पास कई बड़े बजट की फिल्में हैं । रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बाद आलिया 'सड़क 2' और 'इंशाअल्लाह' में नजर आएंगी । हाल ही में आलिया को विशेष ऑफिस के बाहर देखा गया । इस दौरान आलिया सफेद रंग की टीशर्ट और लोअर में नजर आईं ।
विज्ञापन
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
आलिया के बॉडीगार्ड्स भी उनके साथ थे । आलिया जब ऑफिस से बाहर निकलीं तो एक सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन आलिया के बॉडीगार्ड ने उससे दूर रहने के लिए कहा। आलिया को ये देखकर अच्छा नहीं लगा ।
आलिया ने गार्ड की ओर देखा और उसे आवाज देकर बुलाया । गार्ड सहम गया लेकिन आलिया ने कहा कि आओ सेल्फी ले लो । फिर गार्ड आलिया के पास आया और उनके साथ सेल्फी ली । गार्ड को खुश देख आलिया भी खुश नजर आईं ।
4 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
इसके बाद आलिया अपनी कार की ओर बढ़ीं । उन्होंने मीडिया को देख फ्लाइंग किस दिया । बता दें कि अपनी फिल्मों के अलावा आलिया, रणबीर के साथ रिलेशन को लेकर भी चर्चा में हैं । आलिया और रणबीर की शादी को लेकर भी खबरें आती रहती हैं ।
हाल ही में ये खबर आई कि रणबीर आलिया के पिता महेश भट्ट से मिलने पहुंचे थे।जिसके बाद से अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि रणबीर ने महेश भट्ट से आलिया से शादी को लेकर बात की है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां तक बताया जा रहा है कि 2020 की गर्मियों में रणबीर-आलिया हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो सकते हैं।