गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक प्रशंसक के अनुरोध पर, अभिनेत्री ने अपना पावर-पैक गंगूबाई का डायलॉग भी बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आलिया ने खुलासा किया कि फिल्म में उनका प्रदर्शन निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ एक लंबी बातचीत के बाद ऐसा निखरकर आया है। आलिया बताती हैं कि संजय लीला भंसाली की दृष्टि में जो गंगूबाई की छवि थी, उसको पर्दे पर लाने के लिए मुझे अपनी आवाज को भारी करना पड़ा था। संजय लीला भंसाली चाहते थे कि मैं ... मेरी आवाज में बेस लेकर आऊं क्योंकि जब मैं बात करती हूं, तब मेरी आवाज बच्चों जैसी लगती है। इसके लिए कई दिनों तक महनत की, घर पर भी मैं भारी आवाज में बात करती थी।